मनोरंजन

Lok Sabha Elections 2024: अभिनेता रितेश देशमुख से लेकर क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा तक, वोट डालने पहुंचे ये सितारे, देखें Videos

Lok Sabha Election 2024: सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज यानी 7 मई को चुनाव जारी है. इस चरण में देश के 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर वोटिंग 1300 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं.

मंगलवार को बॉलीवुड के खूबसूरत कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. कपल वोट डालने के लिए महाराष्ट्र के लातूर में एक मतदान केंद्र पर गए. इस दौरान उनके साथ रितेश देशमुख की मां और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की पत्नी वैशाली भी थीं.

इनके अलावा क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात के जामनगर से भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा भी वोट डालती नजर आई हैं और फैंस से भी अपना वोट डालने का आग्रह किया है.

मां और पत्नी संग रितेश देशमुख ने दिया मतदान

वोट डालने के बाद जेनेलिया देशमुख ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट के स्टोरी सेक्शन में तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वे अपने पति रितेश और सास वैशाली के साथ नजर आ रही हैं. उनके पीछे दीवार पर दिवंगत नेता विलासराव देशमुख की तस्वीर भी है. फैमिली फोटो शेयर करते हुए जेनेलिया ने कैप्शन में लिखा है, ‘अपने लिए वोट करें, अपने भविष्य के लिए वोट करें, अपने देश के लिए वोट करें.’

रितेश देशमुख और उनकी पत्नी ने लोगों से की अपील

वोट डालने के बाद रितेश देशमुख ने कहा, ‘मैं वोट डालने के लिए मुंबई से लातूर आया. सभी को अपने घरों से बाहर निकलना चाहिए और वोट डालना चाहिए. आज एक महत्वपूर्ण दिन है. सभी को वोट जरूर करना चाहिए.’ जेनेलिया ने भी लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, ‘यह एक महत्वपूर्ण दिन है और मुझे लगता है कि हर किसी को आज अपना वोट डालना चाहिए.’

लातूर सीट पर भाजपा के निवर्तमान सांसद सुधाकर तुकाराम श्रंगारे का मुकाबला कांग्रेस के कलगे शिवाजी बंदप्पा से है.

रवींद्र जडेजा की पत्नी ने जामनगर में डाला वोट

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और जामनगर से भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा वोट डालने पहुंचीं. वोट डालने के बाद रिवाबा जडेजा ने दर्शकों को सियाही लगी अपनी उंगली दिखाई. कांग्रेस ने जामनगर लोकसभा सीट से जेपी मराविया को और भाजपा ने पूनमबेन मादम को मैदान में उतारा है.

इस चरण में करीब 120 महिलाओं समेत 1300 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं. इस चरण में कुल 17.24 करोड़ मतदाता 1.85 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

14 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

31 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

47 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago