होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सामने आया 'गांधी गोडसे एक युद्ध' का ट्रेलर (फोटो)
Gandhi Godse Ek Yudh Trailer Out Now: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर्स की जब भी चर्चा की जाएगी. तो उसमें राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) का नाम भी शामिल होगा. लंबे समय बाद राजकुमार संतोषी फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ (Gandhi Godse Ek Yudh) के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. 11 जनवरी को ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. जिसमें महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के विचारों की कड़ी जंग दिखाई गई है.
बीते 2 जनवरी को डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ का टीजर सामने आया था. इस बाद से हर कोई इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. ऐसे में अब दर्शकों की डिमांड पर फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. 3 मिनट 10 सेकेंड के इस फिल्म के ट्रेलर में भारत के उस दौर में पहुंच जाएंगे, जहां आजादी के बाद विभाजन की स्थिति बनी हुई थी.
किस तरीके से महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे बीच तनाव शुरू हुआ और क्यों गोडसे गांधी के विचारों के खिलाफ थे. ऐसे कई दिलचस्प किस्से आपको गांधी गोडसे एक युद्ध के इस शानदार ट्रेलर में आसानी से देखने को मिलेंगे. गाधी और गोडसे की अलग-अलग विचार धाराओं को भी ये फिल्म दर्शाती हुई नजर आती है. राजकुमार संतोषी की इस फिल्म के ट्रेलर से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में कमाल कर सकती है.
ट्रेलर रिलीज के बाद हर तरफ राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) की ‘गांधी गोडसे एक युद्ध ‘ (Gandhi Godse Ek Yudh) की चर्चा हो रही है. गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के मौके पर ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में महात्मी गांधी के किरदार में गुजराती फिल्म डायरेक्टर दीपक अंतानी नजर आने वाले हैं. जबकि नाथूराम गोडसे का किरदार चिन्मय मंडेलकर ने निभाया है. मालूम हो कि इस फिल्म में राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी भी अपना डेब्यू करती नजर आएंगी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…