अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (सोर्स- ACB)
India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच कल यानी 11 जनवरी से 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है. इस सीरीज को लेकर सारी तैयारी पूरी हो गई है. फैंस भी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच पहला मैच मोहाली में खेला जाएगा. सीरीज की शुरुआत से एक दिन पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. अफगानिस्तान को मैच जीताने वाले खिलाड़ी पूरी सीरीज से बाहर हो गया है. इससे टीम इंडिया को फायदा मिल सकता है.
25 वर्षीय स्टार ऑलराउंडर राशिद खान भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे. 25 साल का यह खिलाड़ी फिटनेस से जूझ रहा है. इसी के चलते वह सीरीज से बाहर हो गया है. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान इब्राहिम जादरान ने बुधवार को राशिद खान के नहीं खेलने की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि राशिद सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर राशिद खान अब भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं. वह लंबे समय से पीठ की चोट से जूझ रहे हैं. उनका चयन भारत के खिलाफ सीरीज के लिए हुआ था लेकिन मैच से पहले अब उनके नहीं खेलने की जानकारी सामने आई है. इससे अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. वहीं राशिद के टीम से बाहर होने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने राहत की सांस ली होगी.
ये भी पढ़ें- INDW vs AUSW: तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हराया, सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा
अफगानिस्तान टीम के कप्तान का मानना है कि राशिद खान के बगैर भी उनकी टीम काफी मजबूत हैं. उन्होंने कहा कि राशिद खान के अलावा भी कई खिलाड़ी हैं, जिसपर वह काफी भरोसा करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि राशिद के बिना वह संघर्ष करेंगे, क्योंकि उसका अनुभव काफी अहम है. अफगानी कप्तान ने कहा कि क्रिकेट में हर परिस्थिति के लिए हमें तैयार रहना होता है.
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…