मनोरंजन

Kangna Ranaut: जिम में कंगना रनौत जमकर बहा रहीं पसीना, वीडियो शेयर कर किया बड़ा ऐलान

Kangna Ranaut: कंगना रनौत की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है. वे दर्शकों के बीच महिला प्रधान फिल्मों की वजह से जानी जाती हैं. वहीं कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारियों में जुटी हुई है. जिसमें एक्ट्रेस कभी स्टंट वीडियो तो कभी वर्कआउट का वीडियो ट्विटर पर फैंस के बीच शेयर करती हुई नजर आती हैं. इस बीच मंगलवार को कंगना रनौत ने फिर से अपना एक वर्कआउट करते हुए वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें अपने फैंस को भी बेहतर हेल्थ के प्रति जागरूक करते हुए उन्होंने लिखा है कि सुबह का रुटीन- हमेशा जिंदगी में एक बात याद रखें, जो फिट है, वो हिट है.

कंगना ने कहा कि अपने स्वास्थ्य के प्रति कभी समझौता न करें. अस्वस्थ आदतों और निराशावादी लोगों से दूरी बनाए रखें. हमेशा अच्छे व्यक्ति की कंपनी में रहकर एंजॉय करें, लेकिन अगर ऐसे लोगों को आप सामने से नहीं मिलते हैं तो उनकी लिखी किताबों को पढ़ें और सीखें.

वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. कंगना रनौत ने कहा कि वह पिछले दो साल से इंदिरा गांधी के रोल में खुद को ढाल चुकी थीं और अब वो खुद को नए रोल के लिए तैयार कर रही हैं. बात करें अगर कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की तो, इसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन के बारे में बताया गया है. इसके साथ ही फिल्म में साल 1975 में देश में लगाए गए आपातकालके दौर को दिखाया गया है. इस फिल्म में कंगना रनौत इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आई हैं. कंगना रनौत ने खुद इस फिल्म का निर्देशन किया है.

For past two years every cell in my body was Mrs Gandhi, now is the time to move on to the next role, happy to get back to my fitness routine for next action packed comedy 🙂

(Announcement coming soon) pic.twitter.com/lS3k2RKz0a

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) June 13, 2023

यह भी पढ़े: Asur 2 kalki story: क्या है कल्कि अवतार की कहानी, जिसका असुर-2 वेब सीरीज में किया गया जिक्र

‘टिकू वेड्स शेरु’ भी इसी महीने होगी रिलीज

इसके अलावा फिल्म ‘टिकू वेड्स शेरु’ भी 23 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होने को तैयार है, जिसे कंगना की मणिकर्णिका फिल्म्स ने बनाया है. इसको लेकर कंगना काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि ये मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत पहली टाइटल फिल्म है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

Railway Alert: दिल्ली से घर जा रहे हैं? 14 नवंबर तक 6 बड़े स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, जानें किसे मिलेगी छूट

Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…

15 minutes ago

Scotch Rate Cut: व्हिस्की के शौकीनों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में इतने रुपये तक सस्ती हो सकती है स्कॉच

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…

33 minutes ago

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को दिया नया गौरव- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

49 minutes ago

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

1 hour ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

1 hour ago