Categories: खेल

Team India: 2 साल बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिला लंबा ब्रेक, ये है वजह

Team India: इंग्लैंड के द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद एक बार फिर टीम इंडिया का सपना टूट गया. डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत की हार ने बीसीसीआई पर भी कई सवाल खड़े किए हैं. सोशल मीडिया पर टीम इंडिया में कई बदलाव करने की मांग की गई है. जिसमें कप्तान रोहित शर्मा से कप्तानी वापस लेने की बात भी कही गई है. खैर इन तमाम बातों के बीच कुछ ऐसा भी है जो बीते कई साल नहीं हुआ और भारतीय क्रिकेट में बेहद दुर्लभ है. दरअसल, हमेशा वर्क-लोड का मुद्दा उठाने वाली टीम इंडिया को इस बार करीब एक महीने का ब्रेक मिला है. करीब दो साल बाद एक लंबा ब्रेक भारतीय खिलाड़ियों को मिला होगा.

टीम इंडिया की अगली सीरीज 12 जुलाई से है

आईपीएल के तुरंत बाद लंदन गई टीम इंडिया को अब सीधे 12 जुलाई से मुकाबला खेलना है. ओवल में रविवार 11 जून को डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले के नतीजे आने के बाद अब समय तक टीम इंडिया को कोई क्रिकेट नहीं खेलना. आम तौर पर साल भर व्यस्त रहने वाली टीम इंडिया की अगली सीरीज 12 जुलाई से है. यानी पूरे एक महीने तक कोई इंटरनेशनल क्रिकेट या फ्रेंचाइजी क्रिकेट भारतीय खिलाड़ी नहीं खेलेंगे, जो अपने आप में बेहद दुर्लभ है. हालांकि खिलाड़ी के रूप में खिलाड़ियों को ब्रेक मिलता रहता है लेकिन बतौर टीम ये मौका बहुत कम आता है जब आपको इतना लंबा ब्रेक मिले.

ये भी पढ़ें: WTC Final: एक और ICC टूर्नामेंट हारा भारत, रवि शास्त्री बोले- ‘धोनी था तो मुमकिन था, अब भूल जाओ…’

विंडीज दौरे पर टीम इंडिया का शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच- 12 से 16 जुलाई
दूसरा टेस्ट मैच- 20 से 24 जुलाई

पहला ODI- 27 जुलाई,
दूसरा ODI- 29 जुलाई
तीसरा ODI- 1 अगस्त

पहला टी20- 4 अगस्त
दूसरा टी20- 6 अगस्त
तीसरा टी20- 8 अगस्त
चौथा टी20- 12 अगस्त
पांचवां टी20- 13 अगस्त

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

4 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

15 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

19 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

45 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

47 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

54 minutes ago