लौकी का जूस पीने के ये फायदे और बड़े खतरे जानते हैं आप?
बृजभूषण शरण सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष, WFI
Delhi Police: पहलवानों और सरकार के बीच बातचीत के बाद दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ जांच तेज करना शुरू कर दिया है. बीजेपी सांसद बृजभूषण पर कई महिला पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. जिनकी जांच करने के लिए दिल्ली पुलिस ने पांच देशों की कुश्ती संघों को नोटिस जारी किया है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इन कुश्ती संघों से सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और अन्य जानकारी मांगी है. ताकि पहलवानों की तरफ से लगाए गए आरोपों की जांच की जा सके.
पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 2 एफआईआर (FIR) दर्ज की थी. एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पहलवानों ने 21 अप्रैल को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की एफआईआर में आरोप लगाया था कि कजाकिस्तान, मंगोलिया, किर्गीस्तान, बुल्गारिया और इंडोनेशिया में उनका उत्पीड़न किया गया था.
वहीं रिपोर्ट में यह भी बताया कि बृजभूषण शरण सिंह पर एफआईआर दर्ज होने के बाद एक हफ्ते के अंदर ही ये नोटिस भेज गिए गए थे. हालांकि इस बात की जानकारी अभी सामने आयी है. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि “हमने एफआईआर दर्ज करने के एक हफ्ते के अंदर ही कुश्ती संघों को नोटिस भेज दिए थे और उनमें से कुछ का जवाब भी आ गया है”.
बता दें कि काभी दिनों तक विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार ने पहलवानों के साथ बातचीत की. जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आश्वासन दिया कि 15 दिनों के अंदर बृजभूषण के खिलाफ चार्जशीत दायर की जाएगी. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अब इस मामले की जांच में तेजी करना शुरू कर दिया है और चार्जशीट बनाने की तैयारी कर रही है. बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने अब तक 200 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है. जिसमें पहलवान, कोच, रेफरी शामिल है. इसके अलावा कुश्ती संघ से जुड़े लोगों के भी दिल्ली पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं.
वहीं इससे पहले सियासत तब गरमा गयी थी जब दिल्ली पुलिस ने पहलवानों से ही बृजभूषण के खिलाफ लगाए गए आरोप के सबूत मांग लिए थे. दिल्ली पुलिस ने दो महिला पहलवानों से सबूत मांगे थे. तब दोनों महिलाओं ने पुलिस को कुछ ऑडियो और वीडियो क्लिप दी थीं.
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…