होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
ईशा अंबानी, कियारा आडवाणी (फोटो)
kiara Advani and Isha Ambani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी 6 फरवरी 2023 को होने वाली थी. लेकिन उनकी शादी आज यानी 7 फरवरी को है. हालांकि शादी में फैमिली और मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है. बॉलीवुड कपल की शादी में इंडस्ट्री के कई सेलेब्स जैसलमेर पहुंच चुके हैं. इसी बीच लोगों की नजरें अंबानी फैमिली की एंट्री पर टिकी हैं. दरअसल, बीती रात कियारा की बचपन की दोस्त ईशा अंबानी पीरामल शादी में शिरकत करने के लिए पति के साथ पहुंची हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर कियारा और ईशा अंबानी की दोस्ती की चर्चा हो रही है.
ईशा अंबानी और कियारा आडवाणी कुछ सालों के नहीं बल्कि बचपन के दोस्त हैं. दोनों एक ही स्कूल में पढ़े हैं और कई मौके पर दोनों को पार्टी करते हुए साथ देखा गया है. साल 2018 में ईशा अंबानी की सगाई के मौके पर कियारा आडवाणी ने अपनी BFF के लिए प्यारा नोट शेयर किया था, जिस पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था.
दरअसल, लोगों ने भारत के सबसे अमीर आदमी की बेटी के साथ दोस्ती रखने पर काफी ट्रोल किया था. हालांकि उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने इसपर एक इंटरव्यू में नाराजगी जाहिर की थी. लेकिन इससे उनकी दोस्ती पर कोई फर्क नहीं पड़ा था उन्होंने ईशा के साथ फोटो और वीडियो डालना भी जारी रखा. वहीं फैंस ने उनकी दोस्ती को सराहा भी है.
बता दें, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी का फंक्शन शुरु हो गया है, जिसके चलते मेहमानों का आना शुरू हो गया है. मेहमानों की लिस्ट में सलमान खान, करण जौहर, शाहिद कपूर और वरुण धवन जैसी बड़ी हस्तियों के नाम शामिल है. जबकि कुछ मेहमानों की एंट्री हो चुकी है, जिसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वहीं फैंस कपल की शादी की फोटो देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…