Kuch Kuch Hota Hai Anniversary: करण जौहर की डेब्यू फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ को 25 साल पूरे होने वाले हैं. 16 अक्तूबर को फिल्म को 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे. फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी नजर आई थीं. फिल्म में इनके लव, प्यार ट्रायंगल को फैंस ने काफी पसंद किया गया था. आज भी इस फिल्म को देखना लोग काफी पसंद करते है. फिल्म के गाने और डायलॉग्स आज भी लोगों को अच्छी तरह से याद हैं.
फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के 25 साल पूरे होने के इस खास मौके पर मेकर्स ने इसकी री-रिलीज का ऐलान किया है. मेकर्स ने बताया कि 15 अक्टूबर 2023 को शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी को एक बार फिर थिएटर्स में एन्जॉय करने का मौका मिल रहा है.
‘कुछ कुछ होता है’ की रिलीज को 25 साल पूरे होने के जश्न में मेकर्स ने एक बार फिर से इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज करने का ऐलान किया है. इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. ‘कुछ कुछ होता है’ को 15 अक्तूबर 2023 को चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जा रहा है. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा कि, फिल्म के सभी टिकट महज 25 मिनट के अंदर ही बिक गए हैं.
15 अक्टूबर 2023 को पीवीआर आइकॉन वर्सोवा, मुंबई में शाम 7:00 बजे और शाम 7:15 बजे के शो में ‘कुछ कुछ होता है’ दिखाई जाएगी. 25 साल पूरे होने के मौके पर इसकी टिकट के रेट 25 रुपये रखे हैं.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…