सब इंस्पेक्टर सोमनाथ झेंडे
Maharashtra: ड्रीम इलेवन पर कभी ड्राईवर को कभी किसी अन्य के मोटी रकम जीतने की खबरें आती रहती थी. इस ऐप के जरिए लाखों-करोड़ रुपये जीतने वाले लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. हालांकि एक तरह की लॉटरी माने जाने वाले इस तरह के ऐप से लोगों को दूर रहने की सलाह दी जाती है. लेकिन इस बार महाराष्ट्र के एक सब इंस्पेक्टर द्वारा इस पर जीती गई 1.5 करोड़ की रकम उसकी जान की मुसीबत बन गई. उनके ही विभाग ने उन्हें इसे लेकर नोटिस भेजा है.
बांग्लादेश और इंग्लैंड मैच पर लगाया था दाव
महाराष्ट्र के पुणे में पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सब इंस्पेक्टर सोमनाथ झेंडे ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वे इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद भी उनकी जिंदगी मुश्किलों से घिर जाएगी. 10 अक्टूबर को बांग्लादेश और इंग्लैंड के मैच में सोमनाथ झेंडे ने ड्रीम 11 ऐप पर टीम बनाकर दाव लगाया था. वे पिछले तीन महीनों से इस पर खेल रहे थे. वहीं इस बार किस्मत का ऐसा साथ मिला की उनकी टीम पहले नंबर पर पहुंच गई और उन्हें इनाम का डेढ़ करोड़ रुपये मिला.
ऐसे में चारों तरफ खबर न फैले यह कैसे हो सकता है. उनके विभाग तक जब इसकी जानकारी फैली तो उसने सोमनाथ को नोटिस भेज दिया. मामले में उच्च अधिकारियों ने जांच करने और रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं. जांच में इस बात का पता लगाया जाएगा कि नौकरी के दौरान लॉटरी खेलना नियमों के विरुद्ध तो नहीं.
सरकार तक मामले की शिकायत
मामले की शिकायत सरकार तक पहुंच गई है. पुलिस उपायुक्त स्वप्ना गोरे को सब इंस्पेक्टर सोमनाथ झेंडे से जुड़े इस मामले की जांच सौंपी गई है. वहीं सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सतीश माने ने कहा कि जांच के बाद जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर सोमनाथ झेंडे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. एसीपी ने यह भी कहा कि जांच के बाद ही ये तय होगा कि कार्रवाई की जाए अथवा नहीं.
बीजेपी के स्थानीय नेता अमोल थोरात ने राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से इस मामले को लेकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग कर डाली. उन्होंने सब इंस्पेक्टर सोमनाथ झेंडे पर पुलिस की वर्दी में ऑन-ड्यूटी ऑनलाइन गेमिंग से पैसे कमाने और वर्दी में मीडिया के सामने आकर और युवाओं को ऐसे खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया है.
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…
Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…
नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…
Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…
दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…