मनोरंजन

Vinod Thomas: मशहूर एक्टर विनोद थॉमस का निधन, होटल की पार्किंग में खड़ी कार में मिला शव

Actor Vinod Thomas Died: फिल्मी इंडस्ट्री से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है. मलयाली फिल्मों के मशहूर एक्टर विनोद थॉमस का 45 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. एक्टर पंपडी के पास एक होटल में खड़ी कार में मृत पाए गए हैं. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया है कि होटल प्रबंधन ने उन्हें ये जानकारी दी कि उनके होटल की पार्किंग में खड़ी कार में एक व्यक्ति काफी समय से बेहोश पड़ा है.

होटल की पार्किंग में मिला शव

विनोद थॉमस की मौत के खबर के सामने आने से सिनेमा जगत में हलचल मच गई. वहीं, पुलिस सूत्रों ने शव के मिलने के बारे में जानकारी दी है. होटल प्रबंधन ने अपने होटल की पार्किंग में कार के अंदर एक व्यक्ति को काफी देर तक बैठा पाया. होटल प्रबंधन ने इस बारे में जानकारी पुलिस को दी.

पुलिस की टीम सूचना मिलते ही फौरन एक्शन में आ गई. पुलिस ने होटल की पार्किंग में पहुंचकर एक्टर को कार से बाहर निकाला. इसके बाद विनोद थॉमस को पुलिस करीबी हॉस्पीटल ले गई. हॉस्पीटल पहुंचकर एक्टर विनोद थॉमस को मृत घोषित कर दिया गया. अभी तक एक्टर की मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मामले की जानकारी

पुलिस ने न्यूज एजेंसी को दिए बयान में पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया. पुलिस ने बताया कि ‘हमने एक्टर को कार के अंदर पाया था और फिर उन्हें पास के अस्पताल ले गए थे. डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसे साथ ही पुलिस ने बताया कि विनोद थॉमस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

इन फिल्मों में किया काम

विनोद थॉमस ने कई हिट मलयालम फिल्मों में काम किया है. एक्टर ने ‘अय्यप्पनम कोशियुम’ में काम किया था. एक्टर की यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी.  इसमें बीजू मेनन और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे स्टार लीड रोल में थे. इसके अलावा एक्टर ‘नाथोली ओरु चेरिया मीनल्ला’, ‘ओरु मुराई वन्थ पथाया’, ‘हैप्पी वेडिंग’ और ‘जून’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

51 seconds ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

31 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

1 hour ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

2 hours ago