ICC World Cup 2023

World Cup Final से पहले PM मोदी ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं, बोले- आप अच्छा खेलें और खेल भावना को बरकरार रखें

World cup 2023 Final: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबले गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. फाइनल मैच से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को अपनी शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 140 करोड़ भारतीय टीम इंडिया की जय जय कार कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘टीम इंडिया को शुभकामनाएं, 140 करोड़ भारतीय आपकी जय-जयकार कर रहे हैं. आप अच्छा खेलें और खेल भावना को बनाए रखें.’

फाइनल मुकाबला देखने आएंगे पीएम मोदी

भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मौजूद रहेंगे. उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस के भी शामिल होने की संभावना है. वहीं आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा करीब 100 से ज्यादा वीआईपी अतिथि भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच देखने के लिए आएंगे.

इस मैदान पर तीन बार टकरा चुके हैं दोनों टीमें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में तीन मुकाबले हुए हैं. जिसमें एक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है. जबकि, दो मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. सबसे पहले साल 1984 के अक्टूबर में दोनों टीमें अहमदाबाद में आमने-सामने हुई थी. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी. उसके दो साल बाद 1986 में फिर से दोनों टीमें यहां पर टकराई. उस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 52 रनों से मात देकर हार का बदला लिया था. तीसरी बार दोनों टीमें इस मैदान पर साल 2111 में टकराई थी. जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS WC Final: रोहित शर्मा के कोच ने वर्ल्ड कप फाइनल पर की बड़ी भविष्यवाणी, विराट कोहली की तारीफ में कही ये बात

वर्ल्ड कप में भारत का शानदार प्रदर्शन

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है. लीग मुकाबले में भारत से सभी नौ मैचों में जीत दर्ज की. उसके बाद सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम को 70 रनों से मात देकर फाइनल में जगह बनाई है. फैंस को उम्मीद है कि भारतीय टीम इस बार वर्ल्ड चैंपियन बनेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

15 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

19 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

36 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago