मनोरंजन

अपनी 100वीं फिल्म भैया जी के दमदार टीजर में मनोज बाजपेयी ने दिखाया अपना खौफनाक अंदाज, मारने आये गुंडे आंख खुलते ही ऐसे दिखे भागते

Bhaiyya Ji Teaser: मनोज बाजपेयी अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों लोगों का दिलों जीत लेते हैं. फैंस उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं, दर्शक उनकी फिल्म देखने के बाद सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर ये सब हुआ कैसे. इसी बीच वह अपनी अपकमिंग फिल्म भैया जी को लेकर चर्चा में हैं. मनोज बाजपेयी जल्द ही अपनी अगली फिल्म भैया जी में नजर आने वाले हैं. कुछ समय पहले जब फिल्म से मनोज बाजपेयी का फर्स्ट लुक जारी किया जो एक्टर का गुस्से और बदला लेने वाले अवतार को देख फैंस भी हैरान हो गए थे. ऐसे में आज यानी 21 मार्च को ‘भैया जी’ का टीजर रिलीज हो गया है. ये मनोज बाजपेयी के करियर की 100वीं फिल्म है.

भैया जी का धमाकेदार टीजर हुआ आउट

मनोज बाजपेयी की फिल्म भैया जी के दमदार टीजर की शुरुआत 2014 में बिहार के सीतामंढ़ी जिले से होती है. एक सुनसान इलाके में भीड़ जमा है. भीड़ के बीच में एक शख्स है जो बेहोश पड़ा हुआ है. वहां खड़े लोग उसे मारने की बात कर रहे है, हथियार भी आ गए है, लेकिन कोई हिम्मत कर के आगे नहीं बढ़ रहा. लेकिन उनमें से एक व्यक्ति जैसे ही उस शख्स पर हमला करने की कोशिश करता है तभी उस बेहोश पड़े इंसान का पैर हिलने लगता है. वो इंसान कोई और नहीं बल्कि मनोज बाजपेयी है.

आगे टीजर में मनोज बाजपेयी आंखे खोलते हैं और एक बदमाश के हाथ से बोड़ी लेकर खुद सिगरेट पिते दिखाई देते हैं. इसके बाद मनोज बाजपेयी हाथों में फावड़ा लिए दौड़ते हैं. टीजर में आगे देखते हैं कि बेहोश पड़े मनोज बाजपेयी अपनी आंखें खोलते हैं. जब वह अचानक से उठकर खड़े होते हैं तो एक भाग रहे गुंडे के हाथ से बीड़ी लेकर जलाते हैं. टीजर यहीं खत्म हो जाता है.

ये भी पढ़ें:Panchayat वेब सीरीज के तीसरे सीजन को लेकर नया अपडेट आया, जानिए क्या खत्म होगा फैंस का इंतजार?

फैंस को भी पसंद आया टीजर

मनोज बाजपेयी के इस खौफनाक अंदाज की तारीफ फैंस ने भी की है. सोशल मीडिया पर फैंस ने इस फिल्म को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसके बाद एक यूजर ने लिखा- ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के बाद अब ये रूप देखने को मिला.

फिल्म कब होगी रिलीज

‘सत्‍या’, ‘शूल’ और ‘गैंग्‍स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्मों में खतरनाक लुक लिए मनोज बाजपेयी एक बार फिर बड़े पर्दे पर उसी इंटेंस अवतार में दिखेंगे. मनोज बाजपेयी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ का टीजर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन लिखा- अब निवेदन नहीं, नरसंहार होगा!आ गयी है ‘भैया जी’ की पहली झलक. ‘भैया जी’ फिल्म को अपूर्व सिंह कार्की ने डायरेक्ट किया है. साथ ही ये फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

3 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

3 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

3 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

4 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

4 hours ago