देश

ED के समन के खिलाफ हाईकोर्ट में सीएम केजरीवाल की एक और याचिका, मांग- भरोसा दे एजेंसी गिरफ्तार नहीं करेगी

CM Arvind Kejriwal another petition in the High Court: सीएम अरविंद केजरीवाल को आज शराब नीति मामले में ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होना है. इससे पहले सीएम ने ईडी के समन के खिलाफ हाईकोर्ट में एक और याचिका लगाई है. केजरीवाल ने कोर्ट से कहा कि वे ईडी के सामने पेश होने के लिए तैयार है. लेकिन उन्हें इस मामले में गिरफ्तारी से छूट दी जाए. दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस सुरेश कुमार की अगुवाई वाली खंडपीठ इस मामले की सुनवाई करेगी. बता दें कि ईडी ने केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में 9वां समन जारी कर 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था.

इससे पहले सीएम ने 19 मार्च को ईडी के समन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे थे. मामले में कोर्ट में 20 मार्च को सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने इस मामले में समन भेजने को लेकर ईडी को तलब किया था. कोर्ट ने जांच एजेंसी को इस मामले में पक्ष रखने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया है. इससे पहले सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीएम से कहा कि आप पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश क्यों नहीं हो रहे हैं?

अब तक ईडी जारी कर चुकी है 9 समन

बता दें कि शराब नीति मामले जांच एजेंसी ईडी अब तक 9 केजरीवाल को 9 समन भेज चुकी है. ईडी ने 2 नवंबर 2023, 21 दिसंबर 2023, 17 जनवरी, 2 फरवरी, 22 फरवरी, 26 फरवरी, 27 फरवरी और 17 मार्च को समन जारी कर चुकी है. हालांकि इस दौरान वे एक भी बार जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए.

वकील बोले- वे सामने आएंगे बशर्ते उन्हें सुरक्षा मिले

केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने 20 मार्च को कोर्ट में उनका पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि ईडी आप नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है. ऐसे में जांच एजेंसी केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर सकती है. सुनवाई के दौरान उनके वकीलों ने कहा कि वे सामने आएंगे बशर्ते उन्हें सुरक्षा दी जाए. भले ही ईडी यह न बताए कि उन्हें आरोपी, संदिग्ध या गवाह के तौर पर बुलाया जा रहा है. इस पर कोर्ट ने कहा कि उनके पेश होने पर ही उन्हें पता चलेगा कि उन्हें गवाह के तौर पर बुलाया जा रहा है या आरोपी के तौर पर.

ये भी पढ़ेंः असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने रतन टाटा से की मुलाकात, दिग्गज उद्योगपति ने X पर साझा की तस्वीरें

ये भी पढ़ेंः सुबह-सुबह भूकंप का डबल अटैक, महाराष्ट्र-अरुणाचल में तेज झटके, जानें कितनी रही तीव्रता

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

6 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

15 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

43 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

43 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

52 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

54 minutes ago