मनोरंजन

एक्स वाइफ से सुलह चाहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी? आलिया के वकील ने किया चौंकाने वाला दावा, एक्टर ने ठोका था 100 करोड़ का मानहानि का दावा

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जिंदगी की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल ही में तमाम आरोपों से तंग आकर अभिनेता ने अपनी पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी उर्फ ​​अनन्या पांडे और उनके भाई शमसुद्दीन के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था. वहीं अब खबर आ रही है कि अभिनेता ने अपनी पूर्व पत्नी और भाई को आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट का ऑफर दिया है.

पूर्व पत्नी ने इरादे पर उठाए सवाल

नवाज के वकील सुनील कुमार ने जस्टिस रियाज छागला की बेंच के सामने मानहानि का केस दायर किया था और तर्क दिया था कि अभिनेता के भाई और पूर्व पत्नी दोनों को सार्वजनिक रूप से ऐसा कोई बयान नहीं देना चाहिए जिससे नवाज की छवि खराब हो. इस पर स्थाई रूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. वैसे तो इस मामले की सुनवाई 30 मार्च को होनी थी, लेकिन इसी बीच एक और अपडेट सामने आया. पता चला है कि अभिनेता ने पूर्व पत्नी को अदालत के बाहर समाधान की पेशकश की है.

नवाजुद्दीन-आलिया-शमसुद्दीन के एक मामले की सुनवाई कल भी होनी थी. मामले की सुनवाई और मानहानि के मुकदमे के बीच समझौते का नोटिस मिलने पर आलिया हैरान रह गईं. वकील की ओर से जारी बयान में पूर्व पत्नी ने नवाज की मंशा पर सवाल उठाया है. उनका मानना ​​है कि 100 करोड़ रुपये के मानहानि के मुकदमे के बाद इस तरह सेटलमेंट की बात करना अजीब है. अगर वह चाहते हैं कि मामले का निपटारा अदालत के बाहर हो, तो पहले मानहानि का मुकदमा वापस लेना होगा.

ये भी पढ़ें- आकांक्षा दुबे की मौत के बाद बॉयफ्रेंड समर सिंह का आया पहला रिएक्शन, भोजपुरी एक्ट्रेस ने होटल में कर ली थी ख़ुदकुशी

कोर्ट ने कहा- आपस में मामला सुलझा लें

नवाजुद्दीन और आलिया के एक और मामले की सुनवाई 27 मार्च को होनी है. इससे पहले कोर्ट ने दोनों को उत्पीड़न के मामले को आपस में निपटाने का निर्देश दिया था. इसके बाद शनिवार को आलिया को नवाज के वकील से सेटलमेंट ड्राफ्ट मिला. इस मसौदे में कहा गया था कि 27 मार्च को होने वाली सुनवाई से पहले मामले को आपस में सुलझाने पर विचार किया जाए. इससे पहले 23 मार्च को हुई सुनवाई में दोनों इस बात पर राजी हुए थे कि वे बच्चों की खातिर अपने आपसी मसले को किनारे रखने को तैयार हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

34 minutes ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 hour ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

2 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago