मनोरंजन

Umro Ayyar: कई देशों की टीम ने तैयार की Pakistan की पहली Superhero Film, एक्ट्रेस का दिखेगा धांसू स्टंट

पाकिस्तानी कलाकार भले ही भारत में बैन हैं, लेकिन वहां के ड्रामा-सीरियल को भारत में काफी पसंद किया जाता हैं. ये कहना गलत नहीं होगा हॉलीवुड-बॉलीवुड की तरह पाकिस्तानी सिनेमा भी अब काफी आगे निकल चुका है. पाकिस्तान की पहली VFX फिल्म ‘उमरो अय्यार’ (Umro Ayyar) रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, जिसे देखकर सभी फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

कई देशों की टीम ने किया तैयार

यह फिल्म उमरो अय्यार नाम के एक शातिर बहरूपिये पर आधारित है, जिसके पास एक थैलीनुमा चीज है जिसमें से वो अपनी इमैजिनेशन के हिसाब से कोई भी चीज निकाल सकता है. इन कहानियों में उसके पोते असद का भी जिक्र है. फिल्म का पूरा नाम ‘उमरो अय्यार: अ न्यू बिगिनिंग’ है. जाहिर है कि फिल्म एक पार्ट में खत्म नहीं होगी, बल्कि इसके कई और पार्ट आएंगे.

फिल्म के सीक्वल के बारे में मेकर्स ने अभी तक कुछ रिवील नहीं किया है. फिल्म को अजफर जाफरी ने डायरेक्ट किया है. जानकारी है कि फिल्म को बनाने में 10 अलग-अलग देशों के प्रोफेशनल्स का हाथ है. फिल्म का वीएफएक्स इस्लामाबाद की ही एक टीम के हाथ है.

फिल्म की कास्ट

फिल्म में लीड सुपरहीरो कैरेक्टर की भूमिका उस्मान मुख्तार निभा रहे हैं. इनके अलावा फिल्म में फरन ताहिर, सनम सईद, अली काजमी, हम्जा अली अब्बासी, सिमी राहेल, सना फखर, मंजकर सेहबाई, दानियाल राहील, सलमान शौकत, ओसामा करामात और उलूमी करीम भी हैं.

पहली बार पाकिस्तानी एक्ट्रेस का दिखेगा धांसू स्टंट

फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस एक्शन करती दिखाई देंगी. सनम सईद इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. अरब न्यूज से बातचीत में सनम ने कहा था- आज की पीढ़ी को उर्दू साहित्य की कहानियां सुनाने की जरूरत है. हमारे पास प्रेरणा लेने के लिए बहुत सारे किरदार और कहानियां हैं. जब तक हम अपने उर्दू साहित्य से नहीं जुड़ेंगे, ये खत्म हो जाएगा.

फिल्म के VFX और एक्शन पर बात करते हुए सनम ने कहा- हमने अभी तक कोई ऐसी रियल लाइफ मोशन फीचर फिल्म नहीं बनाई है, जिसमें सुपरहीरो लीड रोल में हो. मैं कभी भी ग्रीन स्क्रीन के सामने बहुत सारे स्टंट और एक्शन में शामिल नहीं रही हूं. फिल्म में VFX का बहुत इस्तेमाल किया गया है. फिल्म के स्टंट सीन को शूट करने के लिए डायरेक्टर और कोऑर्डिनेटर विदेश से बुलाए गए थे, जबकि कुछ ट्रेनर्स हमें सिखाने के लिए सेट पर ही आए.


ये भी पढ़ें: अन्नू कपूर की फिल्म ‘हमारे बारह’ की रिलीज पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, फिल्म की रिलीज पर लगाई रोक


जानें कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल तय नहीं की गई है, लेकिन इसे साल 2024 में जून के महीने में ईद-उल-अजहा के मौके पर रिलीज किया जाएगा. अप्रैल में जारी ट्रेलर को देखने के बाद सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में भी इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

13 minutes ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

43 minutes ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

60 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

1 hour ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

1 hour ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

1 hour ago