Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पाकिस्तानियों ने किया ‘गदर 2’ का रिव्यू, वीडियो वायरल- “सनी देओल से पानी की बाल्टी उठवाई जाए”

11 अगस्त को ₹40 करोड़ की ओपनिंग के बाद, गदर 2 ने स्वतंत्रता दिवस पर ₹55.5 करोड़ रुपये कमाए. केवल एक सप्ताह में कुल ₹283.35 करोड़ कमाना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है.

Pakistan Gadar 2 Review

Pakistan Gadar 2 Review

Pakistan Gadar 2 Review:  सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है और शाहरुख खान की ‘पठान’ के ठीक बाद 2023 में दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रही है. फिल्म ने न केवल भारतीय दर्शकों को प्रभावित किया है बल्कि पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बनी हुई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तानियों को गदर 2 की समीक्षा करते और सनी देओल को उनके देश का दौरा करने की चुनौती देते देखा जा सकता है. अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, गदर 2, 2001 की ब्लॉकबस्टर ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की अगली कड़ी है, जिसमें सनी देओल एक बार फिर अपने प्रतिष्ठित तारा सिंह के किरदार में हैं, जबकि अमीषा ने सकीना की भूमिका दोहराई है.

पाकिस्तानियों ने किया गदर 2 का रिव्यू

गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. भारत तो छोड़िए पाकिस्तान में भी गदर का क्रेज है. जब एक लोकल रिपोर्टर ने पाकिस्तानियों से गदर को लेकर सवाल किया तो लोगों ने बड़ा मजेदार जवाब दिया. एक ने कहा, “सनी देओल को भी मारना चाहिए, लेकिन किसमें हिम्मत होगी बताओ? दूसरे ने कहा, “सनी को पाकिस्तान बुलाया जाए और सभी काम कराए जाए.” तीसरे ने कहा, “अपनी ताकत दिखाने के लिए सनी देओल से पानी की बाल्टी उठवाई जाए, वो आटा भी खरीदने जाएं.” एक ने कहा, “इसे यहां बुलाओ, बताते हैं कि पाकिस्तान का बच्चा-बच्चा कितना बहादुर है, ये तो सिर्फ फिल्मों की बातें हैं” बता दें कि पाकिस्तानियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. नेटिजन्स इनका मजाक बना रहे हैं.

गदर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

11 अगस्त को ₹40 करोड़ की ओपनिंग के बाद, गदर 2 ने स्वतंत्रता दिवस पर ₹55.5 करोड़ रुपये कमाए. केवल एक सप्ताह में कुल ₹283.35 करोड़ कमाना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है. प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (पीजीआई) और मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार, 11-13 अगस्त बॉक्स ऑफिस के लिए सबसे व्यस्त रहा. आने वाले दिनों में गदर टू बॉक्स ऑफिस पर और भी गदर मचा सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital