शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान (फोटो)
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शरूख खान अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान’ को हिट करवाने के लिए पूरी कोशिश में लग चुके हैं. इसी दौरान शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘पठान’ को सफलता दिलाने के लिए मां वैष्णो देवी के दरबार और उमराह करने गए हुए थे. हाल ही में एक खबर भी सामने आयी है कि शाहरुख खान ‘फीफा वर्ल्ड कप फाइनल’ में फिल्म ‘पठान’ को प्रमोट करने वाले है. वही बता दें कि 4 साल बाद शाहरुख सिल्वर स्क्रीन पर फिर से वापसी कर रहे हैं. इस फिल्म के लिए शाहरुख के साथ-साथ दीपिका और जॉन अब्राहम भी काफ़ी मेहनत करते नज़र आ रहे हैं, इसलिए स्टार्स इस फिल्म के लिए मोटी रकम भी वसूल रहे हैं. तो आइए जानते हैं स्टार्स कितनी फीस ले रहे हैं इस फ़िल्म के लिए.
बता दे कि इस फिल्म के लिए शाहरुख खान ने दिन-रात काफ़ी मेहनत की है. इसके साथ ही खास डाइट और वर्कआउट भी लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो शाहरुख ने इस फिल्म के लिए दूसरी फिल्मों की तुलना में ज्यादा फीस वसूल है बता दें शाहरुख ने ‘पठान’ के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज किया हैं.
ये भी पढ़ें- Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan लॉन्च करेंगे Vodka, दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी के साथ हुई डील
कुछ दिनो पहले ही इस फिल्म का गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज हुआ है. इस गाने पर दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के लुक ने काफ़ी जान डाल दी है. दीपिका पादुकोण इस गाने के वीडियो में काफी हॉट दिख रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इस फिल्म के लिए दीपिका ने करीब 15 करोड़ रुपये लिया हैं.
आने वाली फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख के साथ ही जॉन अब्राहम भी अपना जलवा बिखरने वाले है. शाहरुख के साथ जॉन भी इस फिल्म में लीड रोल में दिख रहे है. रिपोर्ट के अनुसार जॉन अब्राहम ने इस फिल्म के लिए करीब 20 करोड़ रुपये चार्ज किया हैं. शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. साथ ही शाहरुख खान ‘जवान’ में भी नजर आने वाले है. ये फिल्म 2 जून, 2023 को रिलीज हो सकती है.
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…