मनोरंजन

PM Modi ने इस खास अंदाज में Rakul Preet-Jackky Bhagnani को शादी की दी शुभकामनाएं, एक्ट्रेस ने जताया आभार

Rakul Preet Singh, Jackky Bhagnani Wedding Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंध चुके हैं. इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री से भी लोग शामिल हुए थे. दोनों ने पंजाबी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी रचाई. शादी के बाद कपल को सोशल मीडिया खूब बधाइयां मिल रही हैं. फैंस के अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी रकुल प्रीत और जैकी भगनानी को शादी की शुभकामनाएं भेजी हैं. रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने पीएम मोदी का यह पत्र अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टा स्टोरी पर पीएम मोदी का बधाई पत्र शेयर किया है. इस लेटर जैकी भगनानी के मता-पिता को संबोधित करते हुए लिखा है, मिसेज पूजा और मिस्टर वाशु भगनानी जी, जैकी और रकुल जीवन भर के लिए विश्वास और साथ की यात्रा शुरू कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने भेजा हार्दिक पत्र

पत्र में पीएम मोदी ने जैकी भगनानी के पिता वाशु भगनानी और मां पूजा भगनानी को संबोधित करते हुए इस शुभ घड़ी की बधाई और लिखा, ‘जैकी और रकुल ने जीवन भर के लिए एक नए सफर की शुरुआत की है. इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई. आने वाला हर साल इस जोड़े के लिए खुशियों से भरा हो’. पीएम मोदी ने पत्र में निमंत्रण के लिए भी आभार जताया, उन्होंने लिखा, ‘मुझे शादी समारोह में आमंत्रित के लिए धन्यवाद देता हूं. साथ ही नवविवाहित जोड़े को फिर से ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं.

प्रधानमंत्री के इस पत्र का जवाब देते हुए रकुल प्रीत ने लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद, आपका आशीर्वाद हमारे लिए बहुत मायने रखता है’. वहीं, जैकी भगनानी ने लिखा, प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद. हमारे इस नए सफर के लिए आपका आशीर्वाद काफी मायने रखता है’.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago