होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
PS 2 Box Office Collection: इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में हिस्टोरिकल ड्रामा ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ रिलीज हुई. अपने पहले पार्ट की तरह ‘पीएस 2’ को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और यह वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. इसके साथ ही ‘पोन्नियिन’ सेलवन 2′ ने रिलीज के चार दिनों के भीतर दुनियाभर में कमाई कर नया रिकॉर्ड बना लिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है.
मणिरत्नम की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से शानदार समीक्षा मिली. बता दें कि दर्शकों ने इसे पार्ट 1 से ज्यादा पसंद किया है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस सीक्वल में इमोशनल कनेक्ट ज्यादा है. यह फिल्म अपनी रिलीज के बाद से दुनिया भर में धमाल मचा रही है और वर्ल्ड वाइड वॉक्स ऑफिस में जादुई 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है.
ये भी पढ़ें- Met Gala 2023: व्हाइट गाउन पहन एंजेलिक लूक में मेट गाला पहुंचीं आलिया भट्ट, खूबसूरती के कायल हुए लोग
‘पोन्नियां सेलवन 2’ शानदार बिजनेस कर रही है. भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो सकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन फिल्म ने 26.2 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 30.3 करोड़ का बिजनेस किया और चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म ने 24.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही पीरियड सागा की कुल कमाई 100 करोड़ से ज्यादा यानी 105.02 करोड़ रुपये हो गई है.
बता दें कि ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ बड़े बजट और मल्टी स्टारर वाली फिल्म है. ये फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी, तृषा, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और सोभिता धूलिपाला के साथ आर सरथकुमार, प्रभु, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, पार्थिबन, रहमान, लाल, जयचित्रा और नासर सहित कई कलाकार हैं.
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…