देश

Tillu Tajpuriya: तिहाड़ जेल में फिर हुआ गैंगवार, दिल्ली के सबसे बड़े गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या, विरोधी गैंग ने दिया अंजाम

Delhi: दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक बार फिर गैंगवार हुआ है. इस गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई है. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. खबरों के मुताबिक जेल के अंदर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, इस दौरान गैंगस्टर टिल्लू पर जानलेवा हमला कर दिया गया. इस हमले के बाद उसके प्रशासन ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जेल अधिकारी ने बताया कि “दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और अन्य ने तिहाड़ जेल में हमला कर उसे मार गिराया. उसे दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है”.

यह भी पढ़ें-  Karnataka Election 2023: “कांग्रेस हार के डर से ओछी बातें कर रही है, जनता सिखाएगी सबक”, जूनियर खड़गे के पीएम मोदी को ‘नलायाक’ बोलने पर CM बोम्बई ने किया पलटवार

विरोधी गैंग के लोगों ने किया हमला

जेल सूत्रों के मुताबिक, जेल नंबर 8 में बन्द योगेश टुंडा नाम के कैदी ने लोहे की ग्रिल से जेल नम्बर 9 में बन्द गैंगस्टर टिल्लू पर अचानक हमला कर दिया और हमले में टिल्लू बुरी तरह से घायल हो गया था. बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई. जानकारी के मुतबिक, जितेंद्र गोगी गैंग के गैंगस्टर राजेश बवानिया, योगेश टुंडा, दीपक तीतर और रंचों ने टिल्लू पर यह जानलेवा हमला किया है. उसके विरोधी गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया है. मंगलवार सुबह 6:30 बजे डीडीयू अस्पताल में टिल्लू ताजपुरिया की मौत हुई है.

रोहिणी कोर्ट में शूटआउट का मास्टरमाइंड था टिल्लू

बता दें कि टिल्लू ताजपुरिया 24 सितंबर 2021 में दिल्ली के रोहिणी कोर्ट (Rohini Court Shootout) में हुए शूटआउट का मास्टरमाइंड था. कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी (Jitendra Gogi) की हत्या के लिए गैंगस्टर टिल्लू ने दोनों शूटरों को ट्रेनिंग दिलाई थी. वकीलों जैसा दिखने, उनके जैसा प्रोफेशनल व्यवहार करने की ट्रेनिंग हुई थी और आरोपी उमंग के घर हैदरपुर में ट्रेनिंग हुई थे, वह पेशे से वकील है. कोर्ट में हुए शूटऑउट में दोनों शूटर मारे गए थे. मामले में पुलिस की तरफ से 111 पेज की चार्जशीट पेश की गई थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago