मनोरंजन

Preity Zinta Kamakhya Temple: प्रीति जिंटा ने कामाख्या देवी के दर्शन किए, तस्वीरें शेयर कर सुनाई अपनी जर्नी

Preity Zinta Kamakhya Temple: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल कही जाने वाली प्रीति जिंटा लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हो गई है, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से जुड़ी रहती हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस हाल ही में गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर पहुंची थीं, अब उन्होंने इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

कामाख्या मंदिर गईं प्रीति जिंटा

शनिवार को प्रीति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो कोलाज शेयर किया. इस वीडियो में एक्ट्रेस गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर परिसर के दिख रही हैं. इस दौरान प्रीति ने पिंक कलर का सूट पहना है जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं. प्रीति ने क्लिप में मंदिर, आसपास की दुकानों और एक तालाब की झलकियां भी शेयर की हैं. वीडियो कोलाज में प्रीति संत से उपहार के रूप में कामाख्या मंदिर की मूर्ति लेते हुए दिख रही है. वहीं एक्ट्रेस ने मंदिर परिसर के अंदर कई सेल्फी भी क्लिक कीं. वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक में उन्होंने Vangelis के रथ ऑफ़ फायर को जोड़ा है.

कई घंटे लेट फ्लाइट और पूरी रात जागकर प्रीति मंदिर पहुंचीं

इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रीति ने कैप्शन में लिखा, “गुवाहाटी जाने का एक कारण मशहूर कामाख्या देवी मंदिर जाना भी था. भले ही हमारी उड़ान में कई घंटे की देरी हुई और मैं पूरी रात जागती रही. लेकिन जब मैंने मंदिर में एंट्री की तो यह सब वर्थी लगा.. जब मैं वहां गई तो मुझे इतना पावरफुल वाइब्रेशन और शांति महसूस हुई.”

ये भी पढ़ें- Gumraah Box Office Collection: पहले दिन ही खराब हुई ‘गुमराह’ की हालत, पहले दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप

गुवाहाटी आने वालों से प्रीति ने की यह अपील प्रीति

आगे लिखती हैं, “शांति और ग्रैटिट्यूड के ये पल चारों ओर की सभी अराजकता और निर्णय के लिए तैयार करते हैं और इसके लिए मैं काफी ग्रेटफुल हूं. यदि कोई भी गुवाहाटी जाता है तो इस इनक्रेडिबल मंदिर को कभी भी मिस ना करें. आप मुझे बाद में थैंक्यू कह सकते हैं. जय मां कामाख्या – जय माता दी.”

Dimple Yadav

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

47 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

55 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago