मनोरंजन

पहली बार Priyanka Chopra ने दिखाया बेटी मालती का चेहरा, स्टार किड के क्यूट रिएक्शन पर फिदा हुए लोग

Priyanka Chopra:  ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. वहीं फैंस उनकी नन्ही परी की झलक पाने को बेताब हैं. ऐसे में फाइनली प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा का चेहरा दिखा दिया है. दरअसल 30 जनवरी, सोमवार को प्रियंका ने अपनी बेटी के साथ पहली बार पब्लिक एपियरंस दी. प्रियंका बेटी मालती को निक जोनस और उनके भाइयों के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार मिलने के इवेंट में लेकर आई थीं. बता दें कि ‘बेवाच’ एक्ट्रेस ने 2022 में अपने पति निक जोनस के साथ अपनी लाडली का वेलकम किया था.

बेहद क्यूट हैं प्रियंका की बेटी मालती

स्टार किड एक व्हाइट टॉप में सुपर क्यूट लग रही थी, जिसे क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स के साथ पेयर किया गया था. क्यूट बो के साथ मालती मैरी के लुक को कंपलीट किया गया था. वहीं प्राउड मॉम प्रियंका चोपड़ा, अपनी बेटी मालती को गोद में लिए हुए काफी खुश लग रही थीं. प्रियंका ने ब्राउन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की थी जिसमें वे बेहद स्टाइलिश लगीं. पॉपुलर एक्ट्रेस ने अपने लुक को अर्थी-टोन्ड मेकअप, एक पेयर स्टेटमेंट ग्लास और गोल्डन ईयररिंग्स के साथ कंपलीट किया था. मां-बेटी की जोड़ी के साथ, सोफी टर्नर, केविन जोनस की पत्नी डेनियल और उनकी बेटियों सहित जोनस परिवार के मेंबर्स और जोनस ब्रदर्स के माता-पिता भी इवेंट में शामिल हुए थे.  हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम इवेंट से प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी पर की थी बात

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने वोग के साथ इंटरव्यू में अपनी सरोगेसी जर्नी के बारे में कई खुलासे किए थे. एक्ट्रेस ने कहा था, “मुझे मेडिकल कॉम्पलीकेशनंस थीं. यह एक जरूरी कदम था और, मैं बहुत ग्रेटिट्यूड हूं कि मैं उस स्थिति में थी जहां मैं ऐसा कर सकती थी.” बता दें कि न्यू मॉम पर प्रेग्नेंसी ‘आउटसोर्स’ करने और यहां तक ​​कि वॉम्ब को ‘किराए पर लेने’ और ‘रेडी-मेड’ बच्चे को चुनने का आरोप लगाया गया था.

ये भी पढ़ें-Aarya 3 Teaser: ‘आर्या 3’ में नजर आया Sushmita Sen का दबंग अंदाज, टीजर में हाथ में पिस्तौल और मुंह में सिगार लिए नजर आईं एक्ट्रेस

प्रियंका चोपड़ा वर्क फ्रंट

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द अमेज़न प्राइम वीडियो पर अपनी पहली वेब सीरीज़, ‘सिटाडेल’ में नज़र आएंगी. उनके हॉलीवुड लाइनअप में ‘लव अगेन’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ भी हैं और उनकी किटी में बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले ज़रा’ भी है. इस फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे और इसमें कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी अहम रोल प्ले करेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

38 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

1 hour ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

1 hour ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

1 hour ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago