मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के पति Nick Jonas को हुई यह खतरनाक बीमारी, पोस्टपोन किए कॉन्सर्ट, Video शेयर कर कहा…

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट्स को लेकर लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं. आपको बता दें हॉलीवुड के मशहूर सिंगर निक जोनस आवाज से हर किसी को दिवाना बना देता है. लेकिन इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति ने एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच में चर्चा में बना हुआ है. इस वीडियो में नेशनल जीजू निक को आपने फैंस से माफी मांगते हुए देखा जा सकता है. साथ ही जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट टूर पोस्टपोन होने की वजह का भी खुलासा किया है.

गंभीर बीमारी से पीड़ित है निक जोनस

दरअसल, निक जोनस अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह अपने फैंस से मांफी मांगते नजर आ रहे हैं और उस वीडियो में कहते है कि, “मेरे पास आपको सुनाने के लिए कोई खास खबर नहीं है. लेकिन मैं आप सबसे बताना चाहता हूं कि कुछ दिन पहले मुझे अजीब सा फील होने लगा था और जब मैं उठा, तो देखा मेरी आवाज जा चुकी थी. पिछले दो-ढाई दिन के बाद मेरी हालत और भी बदतर हो गई. मैं कल से पूरा दिन बिस्तर पर पड़ा हुआ हूं. शरीर में खुजली, गले में खराश और बहुत बुरी खांसी है.”

जोनस ब्रदर्स के सारे शो हुए पोस्टपोन

निक जोनस (Nick Jonas Concerts Cancel) ने अपनी वीडियो के साथ एक कैप्शन भी शेयर किया है. जहां निक जोनस ने लिखा- हाय दोस्तों. मुझे इन्फ्लूएंजा-ए का खतरनाक स्ट्रेन हो गया है जो चारों तरफ फैल रहा है और मैं इस समय किसी भी कॉन्सर्ट में नहीं गा सकता हूं. मैंने इसलिए मैक्सिको कॉन्सर्ट की डेट पोस्टपोन कर दी है. अब यह शो अगस्त में होंगे. निक जोनस का लेटेस्ट पोस्ट फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है. और सिंगर की सेहत जल्द ठीक होने के लिए फैंस प्रार्थना कर रहे हैं.

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित है प्रियंका चोपड़ा के पति

आपको बता दें, निक जोनस को ‘इन्फ्लुएंजा ए’ (Influenza A virus) हो गया है. जिसकी वजह से उनके कॉन्सर्ट को रीशेड्यूल किया गया है. वहीं यह शो अगले हफ्ते होने वाला था. लेकिन अब अगस्त के लिए रीशेड्यूल कर दिया गया है.

क्या है ‘इन्फ्लुएंजा ए’ (Influenza A virus

फ्लू, इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होने वाला एक एक्यूट रस्पिरेटरी इन्फेक्शन है. वैसे आपको बता दें क‍ि इन्फ्लूएंजा कई तरह का होता है जैसे इन्फ्लूएंजा ए, बी, सी और डी आदि. इनमें सबसे ज्‍यादा कॉमन इन्फ्लूएंजा ए और बी है. H3N2, H1N1 वायरस जैसी समस्‍याएं इन्फ्लूएंजा ए की वजह से होती है. और कॉमन कोल्‍ड, वायरल फीवर वगैरह इन्फ्लूएंजा बी के वजह से होता है. सावधानी बरतने और समय रहते इलाज कराने से ये समस्‍या कुछ दिनों के भीतर ठीक हो जाती है, लेकिन लापरवाही बरतने पर यह समस्‍या गंभीर हो सकती है.

संक्रामक होता है ये रोग

इन्फ्लूएंजा ए और बी दोनों ही वायरस संक्रामक होते हैं. हालांकि ये वायरस कोरोना की तरह हवा के जरिए नहीं फैलता है, लेकिन इन्फ्लूएंजा वायरस से ग्रसित मरीज के खांसने-छींकने के दौरान बाहर निकलने वाले ड्रॉपलेट और सांस और हवा के संपर्क में आने से और उनके इस्‍तेमाल की गई चीजों को छूने स आप भी इस वायरस के चपेट में आ सकते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

8 seconds ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

11 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

30 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

52 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago