दुनिया

भारतीय एयरपोर्ट पर तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी राजदूत, आखिर कहां छुपाकर ले जा रही थी 25 किलो सोना?

Afghan Diplomats in India: पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान में जब से तालिबानी हुकूमत की वापसी हुई है, उसके साथ भारत के द्विपक्षीय रिश्तों में गर्माहट नहीं रही. अफगानिस्तान में मानवाधिकारों का व्यापक स्तर पर उल्लंघन हो रहा है. वहां अराजकता का माहौल है, साथ ही गैर—मुस्लिमों का रहना मुश्किल हो गया है. वहां अफीम की अवैध खेती से लेकर तस्करी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. खबर आई है कि एक वरिष्ठ अफगानी राजनयिक भारत के अंदर ही अपराध में संलिप्‍त थी.

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगान राजनयिक (अफगानिस्तान की कॉन्सुल जनरल) जाकिया वर्दाक को भारतीय एजेंसी DRI ने सोना तस्करी के संदेह में पकड़ा है. उस वक्त जाकिया वर्दाक एक एयरपोर्ट पर थी, तभी उसे 18 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 25 किलो सोना छुपाते हुए पाया गया. उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई. अधिकारियों का कहना है​ कि अभी जाकिया वर्दाक ने अफगान वाणिज्य दूतावास में अपनी जिम्मेदारी छोड़ दी है और अब उसको अग्रिम कार्रवाई का सामना करना होगा.

दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना

इंग्लिश न्यूज पेपर ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 25 अप्रैल को जाकिया वर्दाक 25 किलो सोना दुबई से मुंबई लाई, वो सोने की तस्करी करने की फिराक में थी. उसने सोने के बार अपने कपड़ों में छिपाए हुए थे. DRI द्वारा वर्दाक के खिलाफ केस दर्ज करके सोने को जब्त कर लिया गया.

जाकिया वर्दाक के अलावा कुछ और अफगानी अधिकारी भी भारत में रह रहे हैं. हालांकि, अन्य अधिकारियों की शिकायतें नहीं मिलीं. चिंतित कर देने वाला मामला वरिष्ठ अफगान राजनयिक जाकिया वर्दाक का ही सामने आया है, जिन्हें डीआरआई ने 18 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 25 किलो सोना छुपाते हुए हवाई अड्डे पर पकड़ा था. उसके बाद उन्होंने नई दिल्ली में अफगानिस्तान के दूतावास और मुंबई में अफगान वाणिज्य दूतावास में अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया है.

यह भी पढ़िए: 20 लाख अफगानों को अपने यहां से भगाएगा पाकिस्‍तान, तालिबान से खटपट के बीच क्‍या ये संभव है?

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

9 hours ago