मनोरंजन

‘रामायण’ में एक नहीं बल्कि डबल रोल में नजर आएंगे Ranbir Kapoor, वहीं जटायु की आवाज बनेंगे बिग बी, सामने आईं नई अपडेट

Ramayana Update: बॉलीवुड के फेमस फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी इन दिनों ‘रामायण’ नाम की एक फिल्म बना रहे हैं. अभी फिल्म का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है लेकिन बीते कई महीनों से इस फिल्म की काफी चर्चा हो रही है. जब से इस फिल्म पर बातें शुरू हुई हैं तब से फैंस इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इस बीच इस फिल्म से जुड़ा एक और नया अपडेट सामने आया है. माना जा रहा है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर एक नहीं बल्कि दो अहम किरदार निभाने वाले हैं. भगवान राम के अलावा इस फिल्म में उनका एक और किरदार होने वाला है. साथ ही अमिताभ बच्चन का भी नाम इस फिल्म से जुड़ गया है.

रणबीर कपूर को मिला डबल रोल

दरअसल, भगवान राम के अलावा रणबीर, जो दूसरा किरदार निभाएंगे वो भगवान विष्णु के अवतार परशुराम का है. एक रिपोर्ट में बताया गया कि कहानी में परशुराम का रोल छोटा है, लेकिन उसका काफी महत्व है, इसलिए मेकर्स इस किरदार को पर्दे पर दिखाना चाहते हैं.

ये तय किया गया इस किरदार को भी रणबीर ही प्ले करेंगे. उनके गेटअप पर काम किया जा रहा है. मेकर्स उन्हें परशुराम के रोल में ऐसा लुक देना चाहते हैं कि पहचान में ना आए. हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं हुई है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में इसका दावा किया गया है.

जटायु की आवाज बनेंगे बिग बी

रणबीर के डबल रोल प्ले करने के साथ-साथ ये भी बताया गया कि अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म से जुड़े हैं. हालांकि, वो इस फिल्म में कोई किरदार नहीं निभाएंगे बल्कि सिर्फ आवाज देंगे. वो जटायु को अपनी आवाज देने वाले हैं. रामायण में जटायु का खास महत्व है. जब मां सीता का हरण हुआ था तो उस समय उन्हें बचाते हुए जटायु को अपने पंख खोने पड़े थे. मेकर्स जटायु को भी पर्दे पर अच्छे से पेश करना चाहते हैं. इसलिए आवाज देने के लिए अमिताभ बच्चन को चुना गया है.

ये भी पढ़ें: हनी सिंह ने गुलजार के गाने ‘बीड़ी जलइले’ को बताया महिला विरोधी, कहा- वह लेजेंड हैं और मुझे गाली…

फिल्म में कौन एक्टर करेगा कौन सा रोल?

बता दें कि रामायण फिल्म की कास्टिंग को लेकर अभी तक कोई खास जानकारियां सामने आ चुकी है. जैसे राम का किरदार रणबीर कपूर को मिला है लेकिन सीता के किरदार में साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस सई पल्लवी दिखाई देंगी. इसके अलावा सनी देओल को हनुमान का रोल मिला है और KGF फेम एक्टर यश रावण के किरदार में नदर आएंगे. लारा दत्ता कैकई बनेंगी और अरुण गोविल को इस फिल्म में दरशरथ का किरदार दिए जाने की खबर है. दंगल, छिछोरे, बरेली जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर नितेश तिवारी से जाहिर तौर पर दर्शकों की काफी उम्मीदें रहेंगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

11 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

17 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

54 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

54 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago