आस्था

Radha Ashtami 2024: धन की कमी होगी दूर, बढ़ेगा सुख और सौभाग्य; राधा अष्टमी के ये उपाय हैं बेहद खास

Radha Ashtami 2024 Upay: राधा अष्टमी का त्योहार हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है. इस साल राधा अष्टमी का पर्व बुधवार 11 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा. मान्यता है कि राधा अष्टमी के दिन ही राधा रानी का जन्म हुआ था. इसलिए ऐसी मान्यता है कि राधा अष्टमी के दिन राधा रानी और भगवान कृ्ष्ण की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है. इसके अलावा इस दिन कुछ खास उपायों को करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है. शास्त्रों के अनुसार राधा अष्टमी के दिन कुछ खास उपायों को करने से विवाह में हो रही सारी बाधा दूर हो जाती हैं. आइए, जानते हैं राधा अष्टमी के दिन किए जाने वाले खास उपाय.

सुख-समृद्धि के लिए

घर में सुख, समृद्धि के लिए राधा अष्टमी के दिन राधा सशस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. मान्यता है कि इस पाठ को करने से घर में सुख और सौभाग्य आता है. इसके साथ ही घर में धन की कमी दूर होती है.

शीघ्र विवाह के लिए

राधा अष्टमी के दिन कुंवारी कन्या को राधा रानी के चरणों में गुलाब का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए. इसके अलावा पूरे विधि-विधान के साथ राधा रानी की पूजा करनी चाहिए. धर्म शास्त्र के जानकार बताते हैं कि ऐसा करने से विवाह में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं और शीघ्र विवाह का योग बनता है.

व्यापार में सफलता के लिए

व्यापार में सफलता पाने के लिए राधा अष्टमी के दिन राधा रानी जी को चांदी का सिक्का अर्पित करें. इसके बाद उस सिक्के को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें. मान्यतानुसार, ऐसा करने से व्यापार में सफलता मिलती है. साथ ही साथ धन की दिक्कत दूर होती है.

मनोकामना पूर्ति के लिए

राधा अष्टमी के दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी को खीर का भोग लगाना चाहिए. मान्यता है कि राधा अष्टमी के दिन राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण को खीर का भोग लगाने से हर प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती है.

यह भी पढ़ें: इस ओर की सूंड वाले गणपति बनाएंगे धनवान! ये है बप्पा की अलग-अलग मूर्तियों का रहस्य

Dipesh Thakur

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

15 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

48 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

53 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago