उत्तर प्रदेश

बहराइच में आखिरकार पकड़ा गया 5वां आदमखोर भेड़िया, दूसरे को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

UP Wolf Caught: उत्तर प्रदेश के बहराइच में वन विभाग ने एक और आमदखोर भेड़िये को को पकड़ लिया है. बता दें कि अब तक छह में से पांच भेड़िये को पकड़ा जा चुका है. आदमखोर भेड़िये को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा जाल और पिंजरे लगाए गए थे. साथ ही उन पर ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही थी. बहराइच के 35 से अधिक गांवों में आदमखोर भेड़िये ने दहशत का माहौल बना दिया है. गांवों में लोग चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं. ग्रामीण रात-रात भर जगकर अपने परिवार की सुरक्षा कर रहे हैं.

छठे भेड़िये को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

इस बीच वन विभाग का कहना है कि महसी तहसील इलाके में छह भेड़िये का एक झुंड है जो लगातर बच्चों को निशाना बना रहा है. हालांकि, अब तक छह में से पांच आदमखोर भेड़िये को वन विभाग द्वारा पकड़ा जा चुका है. वन विभाग अब छठे भेड़िये को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया है.

कहां पकड़ा गया पांचवां आदमखोर भेड़िया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वन विभान ने सिसैया चूड़ामणि हरबक्शपुरवा गांव से पांचवे आदमखोर भेड़िये को पकड़ा है. बहराइच में आदमखोर भेड़िये को पकड़ने के लिए 25 टीमें लगी हुई हैं. एक ओर जहां बहराइच के डीएफओ आदमखोर भेड़िये की कुल संख्या छह बता रहे हैं, वहीं प्रभावित इलाकों के ग्रामीण इनकी संख्या दो दर्जन बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी में कोई डकैत मारा जाता है तो समाजवादी पार्टी को बुरा लगता है, इन्हें अब मौका नहीं मिलेगा: सीएम योगी

Dipesh Thakur

Recent Posts

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

7 minutes ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

24 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

1 hour ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

1 hour ago