होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अमीषा पटेल
एक रिपोर्ट के अनुसार रांची के सिविल कोर्ट ने न तो अमीषा पटेल और न ही उनके वकील को अपना पक्ष रखने के लिए सम्मन किए जाने के बावजूद अदालत में पेश होने पर नाराजगी व्यक्त की. वहीं मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गयी है .
बता दें कि रांची जिले के हरमू निवासी अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री अमीषा और उनके बिजनेस पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस किया है. शिकायतकर्ता ने बताया कि अमीषा ने उन्हें देसी मैजिक नामक फिल्म से पैसे निकालने के लिए कहा था. जिसके बाद उन्होंने फिल्म के प्रोडक्शन और प्रमोशन के लिए अमीषा के बैंक अकाउंट में 2.5 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए . शिकायतकर्ता के मानें तो फिल्म की शूटिंग 2013 में शुरू हुई थी लेकिन अभी तक फिल्म पूरी नहीं हो पाई है. यही कारण है कि अजय ने अपने पैसे वापस मांगे क्योंकि अमीषा और उनके बिजनेस पार्टनर ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे फिल्म के पूरा होने के बाद उनके पैसे ब्याज सहित लौटा देंगे.
ये भी पढ़ें- Dasar Box Office Collection: ‘दशहरा’ की कमाई में आई गिरावट, फिल्म ने 8वें दिन महज इतना किया कारोबार
अजय कुमार सिंह ने बताया कि बार-बार देरी के बाद भी अमीषा ने उन्हें अक्टूबर 2018 में 2.5 करोड़ रुपये और 50 लाख रुपये के दो चेक दिया था. लेकिन ये बाउंस हो गया है. वहीं अब इसके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 420 और 120 के तहत मामला दर्ज कराया गया है.
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…