Ameesha Patel Warrant Issue: ‘गदर 2‘ फेम अमीषा पटेल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जिसमें एक्ट्रेस काफी मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं. रांची की एक सिविल कोर्ट ने गुरुवार को अमीषा और उनके बिजनेस पार्टनर क्रुनाल के खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस मामले में वारंट जारी किया. शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह झारखंड के फिल्म निर्माता हैं. उन्होंने ही अमीषा पटेल और उनके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.
मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी
एक रिपोर्ट के अनुसार रांची के सिविल कोर्ट ने न तो अमीषा पटेल और न ही उनके वकील को अपना पक्ष रखने के लिए सम्मन किए जाने के बावजूद अदालत में पेश होने पर नाराजगी व्यक्त की. वहीं मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गयी है .
क्या है पूरा मामला ?
बता दें कि रांची जिले के हरमू निवासी अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री अमीषा और उनके बिजनेस पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस किया है. शिकायतकर्ता ने बताया कि अमीषा ने उन्हें देसी मैजिक नामक फिल्म से पैसे निकालने के लिए कहा था. जिसके बाद उन्होंने फिल्म के प्रोडक्शन और प्रमोशन के लिए अमीषा के बैंक अकाउंट में 2.5 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए . शिकायतकर्ता के मानें तो फिल्म की शूटिंग 2013 में शुरू हुई थी लेकिन अभी तक फिल्म पूरी नहीं हो पाई है. यही कारण है कि अजय ने अपने पैसे वापस मांगे क्योंकि अमीषा और उनके बिजनेस पार्टनर ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे फिल्म के पूरा होने के बाद उनके पैसे ब्याज सहित लौटा देंगे.
ये भी पढ़ें- Dasar Box Office Collection: ‘दशहरा’ की कमाई में आई गिरावट, फिल्म ने 8वें दिन महज इतना किया कारोबार
अमीषा का चेक बाउंस हो गया
अजय कुमार सिंह ने बताया कि बार-बार देरी के बाद भी अमीषा ने उन्हें अक्टूबर 2018 में 2.5 करोड़ रुपये और 50 लाख रुपये के दो चेक दिया था. लेकिन ये बाउंस हो गया है. वहीं अब इसके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 420 और 120 के तहत मामला दर्ज कराया गया है.
होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
होली के जिद्दी रंगों से घबराएं नहीं, जानें दाग हटाने के 5 जादुई तरीके
होली के जिद्दी रंग कर देते हैं नाखून खराब? जानें 4 आसान हैक्स
होंडा का 25वां साल, एक्टिवा स्कूटर का नया स्टाइलिश लॉन्च
होंठ फटने पर भूलकर भी न लगाएं ये 3 चीजें, ठंडियों में बढ़ जाएगा सूखापन
हो जाएं सावधान! एल्युमिनियम फॉयल में रखते हैं खाना?
हॉलीवुड में धमाका करेंगे विद्युत जामवाल, इस फिल्म में दिखेगा नया अवतार
हैदराबाद में पेट फ्रेंडली कैफे, जहां जानवर भी मेहमान हैं
हैकर्स और हैंगिंग दोनों से मिलेगी मुक्ति, रोज करें एक छोटा काम
हेल्दी ओट्स आपको कर सकते हैं बीमार, जानें खाने का सही तरीका
हेरा फेरी 3 के लिए तैयार हुए परेश रावल, बोले- ‘घाव भर गया है’
हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
हीटर चलाकर सोते हैं? हो जाइए सावधान, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान!
हार्दिक पंड्या का नया लुक — स्टाइल देखकर फैन्स बोले- धमाकेदार…
हार्ट अटैक अक्सर रात में या सुबह क्यों आता है?
हाथ-पैरों की जिद्दी टैनिंग को करें बाय! अपनाएं ये बेहतरीन नुस्खे
हाथ में चक्र…सिर पर मुकुट, सामने आया मुंबई के लालबागचा राजा का भव्य स्वरूप
हाई से ज्यादा खतरनाक है ‘लो शुगर’, तुरंत करें ये काम
हाई बीपी से हैं परेशान? जानें बचाव का सबसे सरल रास्ता
हल्दी-दूध, अदरक या तुलसी? सर्दियों में सुबह क्या पीना है सबसे बेस्ट?
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.