मनोरंजन

Salaar Box Office Collection: प्रभास की फिल्म ‘सालार’ ने इस साल के तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें वीकेंड का कलेक्शन

Salaar Box Office Collection: प्रभास की फिल्म ‘Salaar’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है. ये फिल्म इस साल के सारे रेकॉर्ड को तोड़ते हुए 90.7 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है. प्रभास की इस फिल्म की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों के हवाई उड़ा दी है. आइए जानते हैं इस वीकेंड फिल्म ने कितनी कमाई की है.

साल 2023 ने जाते-जाते भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के नाम एक ऐसी फिल्म कर दी है, जो कमाई के मामले में रोज नया इतिहास रचने जा रही है. हालांकि, ओपनिंग की बात करें तो प्रभास की ‘सालार’ अभी उनकी पिछली फिल्म ‘बाहुबली’ का रेकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. ‘सालार’ ने तीन दिनों के भीतर ही 200 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है.

सालार ने बस 3 दिन में कई फिल्मों के उड़ाए छक्के

बता दें कि करीब 250 करोड़ के बजट में बनी प्रभास की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने तीसरे दिन 61.00 करोड़ रुपये की धाकड़ कमाई की है. इस तरह से तीन दिनों में फिल्म ने केवल इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 208.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. Saalar का ये कलेक्शन इस साल बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्म ‘जवान’ को पछाड़ डाला है, जिसने तीन दिनों में 206.06 करोड़ का कलेक्शन किया था.

‘सालार’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबित, ‘सालार’ ने जहां दो दिनों में वर्ल्डवाइड 243.80 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं तीन दिनों में ये आंकड़ा करीब 315 करोड़ के पार हो चुका है. केवल दो दिनों में इस फिल्म ने विदेश में करीब 70 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है

‘Salaar’ की कमाई

प्रभास की अब तक की शानदार फिल्मों में ‘बाहुबली 2’ ने हिन्दी में 510.99 करोड़, ‘साहो’ ने 145.67 करोड़, ‘बाहुबली’ ने 118.5 करोड़ और ‘राधे श्याम’ ने 19.36 करोड़ की कमाई की है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

58 seconds ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

18 minutes ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

19 minutes ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

24 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

32 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

37 minutes ago