मनोरंजन

Sami Khan: देश में कंगाली और शादी में हो रही नोटों की बरसात… फूटा पाकिस्तानी एक्टर का गुस्सा, बोले- गरीब आटे की लाइन में मर रहा

Sami Khan:  शादी-ब्याह में अक्सर लोग शानो शौकत दिखाने की चाह में पानी की तरह पैसा बहाते हैं. ऐसा ही कुछ हाल ही में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में देखा गया. यहां एक शादी में खूब फिजूलखर्ची हुई. इसे देखकर पाकिस्तान के मशहूर एक्टर समी खान का दिल टूट गया है. वह इस बात से बेहद खफा नजर आ रहे हैं. समी ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने गुस्से का इजहार किया है. उनका कहना है कि ‘यह वही मुल्क है, जहां एक गरीब आदमी अपने बच्चों के लिए आटे की लाइन में मर जाता है.’

बता दें कि पाकिस्तान इस समय आर्थिक तंगी से गुजर रहा है. वहां लोग महंगाई की मार से परेशान हैं. दूध से लेकर आटे तक, हर चीज की कीमतें बेहिसाब बढ़ रही हैं. देश की जर्जर हालत के बीच जब शादी का यह वीडियो सामने आया तो लॉलीवुड के मशहूर अभिनेता समी खान ने दुख जताया.

समी खान को क्यों हुआ दुख?

पाकिस्तानी अभिनेता समी खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पाकिस्तान की एक शादी का वीडियो साझा किया है. वीडियो पाकिस्तान के मंडी बहाउद्दीन का है, जहां एक शादी में हवा में पैसे उड़ाए गए. शादी में नोटों की बरसात देखकर एक्टर समी खान को काफी दुख हुआ है, क्योंकि उनके मुल्क में लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं. गरीबों के लिए पेट भरने के भी लाले पड़ रहे हैं. देश की इस स्थिति के बीच शादी में पैसों की बरसात की जा रही है.

ये भी पढ़ें-Urvashi Rautela को देख जब लोग चिल्लाने लगे Rishabh Pant का नाम, बीच में रुक गईं एक्ट्रेस और…

लोगों ने जताई नाराजगी

समी खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘यह वही मुल्क है, जहां एक गरीब आदमी अपने बच्चों के लिए आटे की लाइन में मर जाता है? बेहिसी की इंतिहा. अस्तगफिरुल्लाह. पाकिस्तानी एक्टर समी खान की बात करें तो उनका असली नाम मंसूर असलम खान नियाजी है, लेकिन प्रोफेशनली लोग उन्हें समी खान के नाम से जानते हैं. समी पाकिस्तानी सिनेमा के मशहूर एक्टर्स में शुमार हैं. उन्होंने अपना एक्टिंग करियर फिल्म सलाखें से शुरू किया था. वह कई टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

12 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

16 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

31 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

33 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

45 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

51 minutes ago