मनोरंजन

शबाना आजमी को ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित, जानिए किसे मिलता है यह खास पुरस्कार

Shabana Azmi: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिए हैं. उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस हमेशा हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय पेश करती हैं. इतना ही नहीं वह अक्सर अपनी बयानों के चलते भी चर्चा में रहती हैं.

हाल ही में आजमी को बड़ा सम्मान दिया गया है. एक्ट्रेस को महिलाओं के अधिकारों के लिए खड़े होनेऔर इंडियन सिनेमा में उनके बेहतरीन योगदान के लिए ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ के खिताब से सम्मानित किया गया है.

मिल चुके हैं इतने पुरस्कार

वह वार्षिक यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए लंदन में मौजूद थीं. ये इवेंट खासतौर पर उनके सम्मान के लिए रखा गया था. सिनेमा में उनके 50 साल पूरे होने का जश्न भी इस इवेंट में मनाया गया. इससे पहले शबाना को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए पांच राष्ट्रीय पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं.

आजमी ने कही ये बात

इस मौके पर आजमी ने कहा, ‘मैं फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं. यह सिनेमा और सक्रियता की शक्ति का प्रमाण है कि हम सीमाओं को पार करने और समाज पर सार्थक प्रभाव डालने में सक्षम हैं.’ मैं इस सम्मान के लिए आभारी हूं.

ये भी पढ़ें:फिल्म फेस्टिवल में उमड़ी भीड़, ‘ढाई आखर’ Movie देखकर मंत्र-मुग्ध हुए दर्शक

हिंदी सिनेमा में बदलाव

कुछ दिन पहले शबाना आजमी ने कहा था कि बॉलीवुड का यह दौर अभिनेत्रियों के लिए बेहद अच्छा है. इस समय हिंदी सिनेमा में हीरोइन को ध्यान में रखकर अच्छे किरदार चुने जा रहे हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘आज बॉलीवुड में महिलाओं के लिए कई अलग-अलग तरह के किरदार लिखे जा रहे हैं. साथ ही अब हिंदी सिनेमा में अभिनेत्रियों की उम्र नहीं देखी जाती है. किसी भी उम्र की अभिनेत्री को अच्छे किरदार मिल रहे हैं.’

एक्टिंग की शुरुआत

साल 1974 में आयी फिल्म ‘अंकुर’ से शबाना आजमी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. सत्यजीत रे के निर्देशन में बनी यह फिल्म से एक्ट्रेस हर तरफ छा गई थीं. फिल्म अंकुर इस साल यूके एएफएफ में ‘सेलिब्रेटिंग द गोल्डन गर्ल ऑफ इंडियन सिनेमा’ सेगमेंट के हिस्से के रूप में दिखाई गई फिल्मों में से एक थी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन सेवाएं ठप करने पर SC सख्त, अवमानना याचिका पर कल स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई

CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों की आवाजाही…

6 minutes ago

‘बिना सबूत धांधली का आरोप मत लगाओ’, चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 पूर्व IAS-IFS, SIR को बताया जरूरी

124 पूर्व IAS और IFS अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी…

11 minutes ago

किसी को घसीटा, किसी को उठाया: दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस का कड़ा एक्शन, लखनऊ तक हाई अलर्ट जारी

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…

38 minutes ago

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

1 hour ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

2 hours ago