देश

‘हम एक ऐसे भविष्य का निर्माण कर सकते हैं, जहां हमारी बेटियों को नेतृत्व करने का समान अवसर मिले’, गर्ल्स इन आईसीटी इंडिया-2024 कार्यक्रम में बोलीं ईशा अंबानी

एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने आज (15 मई) ‘गर्ल्स इन आईसीटी इंडिया–2024’ कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर चौथी औद्योगिक क्रांति के इस डिजिटल युग में भारत को वर्ल्ड लीडर के तौर पर उभरना है तो लड़कियों को आगे लाना होगा. विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और सूचना के साथ ही संचार टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी बढ़ानी होगी.

बता दें कि दूरसंचार विभाग द्वारा आयोजित ‘गर्ल्स इन आईसीटी इंडिया–2024’ कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें ईशा अंबानी ने शिरकत की. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की लड़कियों को प्रौद्योगिकी को एक करियर के रूप में चुनना चाहिए.

“बेटियों को नेतृत्व करने के समान अवसर मिलें”

उन्होंने कहा कि पिछले दशक में टेक्नोलॉजी वर्कफोर्स में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 6% बढ़ा है, लेकिन उद्योग जगत को भी अपना योगदान देना होगा. उन्हें ऐसे तरीके और साधन तैयार करने होंगे, जिससे महिलाओं के करियर में स्थिरता सुनिश्चित हो सके. साथ मिलकर हम एक ऐसा भविष्य बना सकते हैं, जहां हमारी बेटियों को नेतृत्व करने का समान अवसर मिले.

“महिला पूरे गांव को खाना खिला सकती है”

इस दौरान ईशा अंबानी ने अपनी मां नीता अंबानी का जिक्र करते हुए कहा कि “मेरी मां हमेशा कहती हैं कि अगर आदमी को सशक्त बनाओगे तो वह सिर्फ एक परिवार का पेट भरेगा, लेकिन अगर एक महिला को सशक्त बनाओगे तो वह पूरे गांव को खाना खिलाएगी. मां का मानना है कि महिलाएं जन्म से ही लीडर होती हैं. उनका सहज निस्वार्थ भाव उन्हें बेहतर लीडर बनाता है. महिला कर्मचारियों को उनके करियर के शुरुआत से ही प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. सिर्फ कागजों पर बदलाव और समावेशिता दिखाने से देश में बदलाव नहीं आएगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 minutes ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

23 minutes ago

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’: मेट्रो सेवाएं रोकने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में…

31 minutes ago

दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन सेवाएं ठप करने पर SC सख्त, अवमानना याचिका पर कल स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई

CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों की आवाजाही…

48 minutes ago

‘बिना सबूत धांधली का आरोप मत लगाओ’, चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 पूर्व IAS-IFS, SIR को बताया जरूरी

124 पूर्व IAS और IFS अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी…

53 minutes ago