Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शाहरुख खान ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, थिएटर के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ‘डंकी’

Dunki OTT Release: वैलेंटाइन डे पर ‘डंकी’ को ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया गया है। आइए जानते हैं आप इस फिल्म को किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं…

Dunki OTT Release

Dunki OTT Release

Dunki OTT Release: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपने फैंस से ये वादा किया था कि, वह जल्द ही उन्हें बड़ा सरप्राइज देंगे. ऐसे में अब एक्टर के फैंस के लिए वो पल आ गया है. जी हां अब साफ़ हो चूका है कि SRK
ने अपने फैंस को क्या सरप्राइज दिया है। दरअसल, शाहरुख खान अपनी फिल्म डंकी की ओटीटी रिलीज की बात कर रहे थे. बता दें वैलेंटाइन डे पर फिल्म को ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया गया है। आइए जानते हैं आप इस फिल्म को किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

इस प्लेटफार्म पर स्ट्रीम हो रही है डंकी (Dunki OTT Release)

अगर अपने भी डंकी सिनेमाघरों में नहीं देखी है तो अब आप इसे आराम से अपने घर पर देख सकते हैं. बता दें आप इसे ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. जी हां ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इसकी एक अनाउंसमेंट उनके ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई थी. उन्होंने इसे शेयर करते हुए पोस्टर पर कैप्शन में लिखा- ‘अपना बैग पैक करें! दुनिया भर में डंकी के बाद, @iamsrk घर आ रहा है. डंकी अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है!”

यह भी पढ़ें : Samarth Jurel ने वैलेंटाइन डे पर किया ब्रेकअप पोस्ट, जिसे देख फैंस बोले- लग रहा ईशा से….

बॉक्स ऑफिस पर डंकी की सालार से थी टक्कर

बता दें शाहरुख खान स्टारर डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई थी. वहीं किंग खान की फिल्म डंकी की टक्कर प्रभास की सालार से थी. दोनों ही फिल्मों ने सभी फैंस का दिल जीता. वहीं बात करें डंकी की कलेक्शन की तो 447.70 करोड़ रही और सालार ने 700 करोड़ रुपये की कमाई की. डंकी की कहानी की बात करें तो ये गैरकानूनी रूप से किसी दूसरे देश में जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले रास्ते या तरीके पर बेस्ड है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital