Categories: मनोरंजन

शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर को फिर मिला प्यार, मार्च में होगी शादी

Bigg Boss:  बिग बॉस के कंटेस्टेंट शालिन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर ने हाल ही में ब्रिटेन में जन्मे निखिल पटेल से सगाई की, जो एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं. इस कपल ने नेपाल में सगाई की और इस मार्च शादी करने वाले हैं. निखिल से शादी के बाद दलजीत अपने बेटे जेडन के साथ लंदन चली जाएंगी.

‘कुलवधु’ की एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि कैसे वह और निखिल दुबई में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले और बच्चों के प्यार के कारण एक-दूसरे से जुड़ गए. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने निखिल के पैर की उंगलियों पर ब्लू कलर का नेल पेंट देखा. जब उन्होंने उनसे इस बारे में पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया. मैं दो बेटियों का प्राउड डैड हूं. दलजीत ने बताया कि यह सिर्फ दो सिंगल पैरेंट्स की चैटिंग थी. प्यार समय के साथ हुआ. यह हमारे बच्चों के लिए हमारा प्यार था, जिसने हमें जोड़ा. उन्होंने कहा कि जहां निखिल की छोटी बेटी अनिका अपनी मां के साथ यू.एस. में रहती है, वहीं बड़ी बेटी अरियाना हमारे साथ रहेगी.

ये भी पढ़ें- जैसलमेर पहुंची कियारा को देखने एयरपोर्ट पर लगी फैंस की भीड़, शादी में शामिल होने सूर्यगढ़ पैलेस पहुंच रहे मेहमान

शो के चलने के दौरान टीना और शालिन काफी करीब आ गए थे. हालांकि, चीजों ने तब करवट ली जब उनकी ‘सिचुएशनशिप’ को फर्जी करार दिया गया और कहा गया कि टीना शो में आगे बढ़ने के लिए शालिन के साथ खेल रही थी. जब टीना से एक न्यूज एजेंसी ने पूछा कि क्या शालिन के शो से बाहर होने के बाद आप अपने मतभेदों को सुलझाना चाहेंगी, तो टीना ने जवाब दिया, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा करना चाहूंगी.’ क्या वह वास्तविक दुनिया में अपनी नकारात्मक छवि के लिए कलर्स शो और शालिन को जिम्मेदार ठहराती हैं? टीना ने कहा कि वह किसी को दोष नहीं देतीं. टीना ने कहा था, ‘मैंने घर के अंदर कभी ऐसा नहीं किया और मैं घर के बाहर भी ऐसा नहीं करूंगी. अगर मेरी उनसे दोस्ती नहीं होती तो निश्चित रूप से मेरे साथ चीजें बेहतर होती.’

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

3 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

3 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

6 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

6 hours ago