Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बॉलीवुड के इस दिग्गज सिंगर ने एक दिन में किये थे 28 गाने रिकॉर्ड, इस फिल्म के गानों से रातों-रात बन गए थे सुपरस्टार

Kumar Sanu Birthday Special: क्या आप जानते हैं कि कुमार सानू ने सिंगिंग करियर की शुरुआत हिंदी सिनेमा से नहीं की थी? चलिए हम आपको बताते हैं…

Kumar Sanu Birthday Special

Kumar Sanu Birthday Special: कुमार सानू हिंदी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैं, जिन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 1989 में की थी। उनका असली नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है. उन्हें भारत सरकार द्वारा 2009 में पद्म श्री से सम्मानित भी किया जा चूका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुमार सानू ने सिंगिंग करियर की शुरुआत हिंदी सिनेमा से नहीं की थी? चलिए हम आपको बताते हैं कुमार सानू की कुछ बातें…

लगातार पांच सालों तक जीता फिल्मफ़ेयर अवार्ड (Kumar Sanu Birthday Special)

1983 में कुमार सानू ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की बंगाली गानों से की थी. 1986 में उन्होंने एक बांग्लादेशी फिल्म तीन कन्या में गाने गाए. वहीं बॉलीवुड में इनके गानों वाली पहली फिल्म हीरो हीरालाल (1988) थी. कुमार सानू ने अपने पिता से गायकी और तबला वादन सीखा, जो खुद एक अच्छे गायक और संगीतकार थे. वहीं कुमार सानू ने जगजीत सिंह से पहला ब्रेक प्राप्त किया और फिल्म ‘जादूगर’ के लिए गाने गाए. इसके बाद कुमार सानू ‘आशिकी’ फिल्म के गानों से रातों-रात सुपरस्टार बन गए और 1991 से 1995 तक लगातार पांच सालों तक फिल्मफ़ेयर Best Playback Singer का अवार्ड जीता.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kumar Sanu (@kumarsanuofficial)

यह भी पढ़ें : कुली के सेट पर अमिताभ बच्चन के एक्सिडेंट ने इंदिरा गांधी को झकझोर दिया था, अभिनेता ने कहा था- ‘आंटी, मुझे नींद नहीं आ रही’

एक दिन में 28 गाने किये थे रिकॉर्ड (Kumar Sanu Birthday Special)

कुमार सानू ने लगभग सभी प्रसिद्ध संगीतकारों के लिए गीत गाए हैं, जिनमें आनंद-मिलिंद, जतिन-ललित, और अनु मलिक शामिल हैं. वहीं कुमार सानू के गानों की बात करें तो उनमें ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘सपने साजन के’, ‘दामिनी’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘दिलवाले’, ‘साजन का घर’, ‘आतिश’, ‘बरसात’, ‘धड़कन’, ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी फिल्मों के लिए बैक टू बैक सैकड़ों सुपरहिट गाने जाए. कुमार सानू ने अब तक 21000 ट्रैक्स रिकॉर्ड कर लिए हैं. जिसमें बंगाली, हिंदी, मराठी और कुछ दूसरी भाषाएं भी शामिल हैं. इतना ही बल्कि कुमार सानू एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने वाले एकमात्र गायक हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital