sudhanshu pandey
दरअसल, बुधवार (28 अगस्त) शाम में इंस्टाग्राम के लाइव सेशन में सुधांशु ने अपने फैंस से बात करते हुए शो से अपनी विदाई की अनाउंसमेंट की. इस वीडियो में उन्होंने कहा कि ”हैलो दोस्तों…जैसा मैंने आपको वादा किया था और मैं लाइव भी आ गया हूं… और मैं आज अपने दिल की बातें करना चाहता हूं.”
एक्टर ने आगे कहा कि ”जो लोग मुझे इतने सालों से प्यार करते आए हैं, तो उनके लिए मेरी एक जिम्मेदारी बनती है. मेरा पहला गाना रिलीज हो गया है और उसे दर्शको का खूब प्यार मिल रहा है. कई वीडियोज आगे भी आने वाले हैं. अब वैसा रूप दिखेगा जो आपने पहले न देखा होगा न सोचा होगा. आप सभी जानते हैं कि मैं पिछले चार साल एक शो अनुपमा से जुड़ा हूं. उस किरदार के लिए मुझे बहुत सारा प्यार और नाराजगी मिली. लेकिन वो नाराजगी मेरे लिए प्यार ही है. क्योंकि अगर आप नाराज नहीं होते तो मुझे ऐसा लगता कि मैं ठीक से करन नहीं पा रहा हूं.”
इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि ”आप लोगों ने बहुत प्यार और सपोर्ट किया है. आज मैं आपको थोड़े भारी दिल से ये बताना चाहता हूं कि मैं अब अनुपमा शो का हिस्सा नहीं हूं. मैं इसी रक्षाबंधन से उस शो का हिस्सा नहीं हूं. क्योंकि इतने दिन बीत चुके हैं तो मुझे लगा कि मेरी ऑडियंस मुझसे गुस्सा न हो कि वो बिना बताए कैसे चला गया. इसलिए मैं आप लोगों को ये बात बताऊं. कि मैं अब शो अनुपमा में वनराज शाह नहीं प्ले कर रहा हूं. आप लोगों के प्यार लिए शुक्रिया और सॉरी क्योंकि मुझे अचानक ऐसा डिसिजन लेना पड़ा.”
ये भी पढ़ें: इस एक्टर की तबीयत बिगड़ने पर सलमान खान को मिला था ‘प्रेम’ का किदार, सुपरहिट हुई थी ये फिल्म
इस शो का निर्माण राजन शाही और दीपा शाही ने डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है. इसमें रूपाली गांगुली, मदालसा शर्मा और गौरव खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं. आपको बता दें इंस्टा पर सुधांशु पांडे के 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…