Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

फैमिली शो ‘अनुपमा’ से अचानक अलग हुए अभिनेता सुधांशु पांडे, वीडियो शेयर कर बताई ये बड़ी वजह

Sudhanshu Pandey Leaving Anupama: फैमिली शो ‘अनुपमा’ में वनराज शाह की भूमिका निभा रहे एक्टर सुधांशु पांडे ने अचानक शो को छोड़ने का फैसला किया है.

sudhanshu pandey

sudhanshu pandey

Sudhanshu Pandey Leaving Anupama: फैमिली शो ‘अनुपमा’ में वनराज शाह की भूमिका निभा रहे एक्टर सुधांशु पांडे ने अचानक शो को छोड़ने का फैसला किया है. इसकी जानकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो में दी है. उन्होंने दर्शकों से मिले प्‍यार और समर्थन के लिए उनका आभार जताया है.

सुधांशू पांडे ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, बुधवार (28 अगस्त) शाम में इंस्टाग्राम के लाइव सेशन में सुधांशु ने अपने फैंस से बात करते हुए शो से अपनी विदाई की अनाउंसमेंट की. इस वीडियो में उन्होंने कहा कि ”हैलो दोस्तों…जैसा मैंने आपको वादा किया था और मैं लाइव भी आ गया हूं… और मैं आज अपने दिल की बातें करना चाहता हूं.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudhanshu Pandey (@sudanshu_pandey)

अचानक शो छोड़ने की बताई ये वजह

एक्टर ने आगे कहा कि ”जो लोग मुझे इतने सालों से प्यार करते आए हैं, तो उनके लिए मेरी एक जिम्मेदारी बनती है. मेरा पहला गाना रिलीज हो गया है और उसे दर्शको का खूब प्यार मिल रहा है. कई वीडियोज आगे भी आने वाले हैं. अब वैसा रूप दिखेगा जो आपने पहले न देखा होगा न सोचा होगा. आप सभी जानते हैं कि मैं पिछले चार साल एक शो अनुपमा से जुड़ा हूं. उस किरदार के लिए मुझे बहुत सारा प्यार और नाराजगी मिली. लेकिन वो नाराजगी मेरे लिए प्यार ही है. क्योंकि अगर आप नाराज नहीं होते तो मुझे ऐसा लगता कि मैं ठीक से करन नहीं पा रहा हूं.”

रक्षाबंधन से नहीं शो का हिस्सा

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि ”आप लोगों ने बहुत प्यार और सपोर्ट किया है. आज मैं आपको थोड़े भारी दिल से ये बताना चाहता हूं कि मैं अब अनुपमा शो का हिस्सा नहीं हूं. मैं इसी रक्षाबंधन से उस शो का हिस्सा नहीं हूं. क्योंकि इतने दिन बीत चुके हैं तो मुझे लगा कि मेरी ऑडियंस मुझसे गुस्सा न हो कि वो बिना बताए कैसे चला गया. इसलिए मैं आप लोगों को ये बात बताऊं. कि मैं अब शो अनुपमा में वनराज शाह नहीं प्ले कर रहा हूं. आप लोगों के प्यार लिए शुक्रिया और सॉरी क्योंकि मुझे अचानक ऐसा डिसिजन लेना पड़ा.”

ये भी पढ़ें: इस एक्टर की तबीयत बिगड़ने पर सलमान खान को मिला था ‘प्रेम’ का किदार, सुपरहिट हुई थी ये फिल्म

इस शो का निर्माण राजन शाही और दीपा शाही ने डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है. इसमें रूपाली गांगुली, मदालसा शर्मा और गौरव खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं. आपको बता दें इंस्टा पर सुधांशु पांडे के 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest