मनोरंजन

The GOAT trailer: फिल्म ‘द गोट’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में धमाल मचाएंगे थलापति विजय, यहां देखें Video

The GOAT Trailer: थलापति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसे लेकर काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. फिल्म का डायरेक्शन वेंकट प्रभु कर रहे हैं. इसके अलावा फिल्म के ट्रेलर को देख मालूम पड़ता है की एक्शन लवर को इस फिल्म में बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है. इतना ही नहीं फिल्म के ट्रेलर से यह भी हिंट मिलता है कि एक्टर इस फिल्म में दो किरदार यानी बाप और बेटे का किरदार निभा रहे हैं. आइए देखते है कितना खास है थलापति विजय की फिल्म का ट्रेलर-

देखें ‘द गोट’ फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर

2 मिनट 51 सेकंड के इस वीडियो में विजय को एक बंधक वार्ताकार, फील्ड एजेंट और जासूस के रूप में पेश किया गया है, जिसने अपने करियर में 68 सफल ऑपरेशन किए हैं. प्रशांत के किरदार द्वारा उसे ‘सैट्स का बेस्ट’ भी कहा जाता है. उसका नाम गांधी है और उसकी गर्भवती पत्नी स्नेहा को संदेह है कि उसका किसी से प्रेम-संबंध है, जबकि वह नशे में धुत होकर मौज-मस्ती करता हुआ दिखाई देता है.

दिलचस्प बात यह है कि हमें विजय का एक और भी युवा वर्जन दिखाया गया है. एक्स X पर ट्रेलर साझा करते हुए निर्देशक ने लिखा, ” मेरे हीरो THE @actorvijay को उस तरह से पेश कर रहा हूं जिस तरह से आप सदियों से देखना चाहते थे! यहाँ #TheGoatTrailer है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया.”

पैन इंडिया है फिल्म

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) विजय की पैन इंडिया फिल्म है, जिसे कई भाषाओं में पूरी दुनिया में रिलीज किया जाएगा. सुपरस्टार की फैन फॉलोइंग को देखते हुए रिलीज के एक महीने पहले से ही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी. यह एडवांस बुकिंग भारत नहीं बल्कि यूके (यूनाइटेड किंगडम) में शुरू हुई थी.

ये भी पढ़ें: 70th National Film Awards: ‘कांतारा’ के लिए Rishab Shetty को बेस्ट एक्टर का अवार्ड, Nithya Menen और Manasi Parekh बेस्ट एक्ट्रेस

‘द गोट’ कास्ट और रिलीज डेट

प्रशांत, प्रभु देवा, मीनाक्षी चौधरी, जयराम, स्नेहा, लैला, योगी बाबू, वीटीवी गणेश और कई स्टार्स से सजी कास्ट के साथ, ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ एक ऐसा सिनेमाई अनुभव बनने के लिए तैयार है, जो किसी दूसरी फिल्म से अलग है. फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होने वाली है.

-भारत एक्सप्रेस

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

1 minute ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

15 minutes ago

ट्रंप का यू-टर्न; चीन के बाद अब रूस से भी हाथ मिलाने को तैयार अमेरिका, परमाणु ऊर्जा से चलेंगे डेटा सेंटर

Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…

24 minutes ago

दुर्गा पूजा में क्यों मातम क्यों मनाती है झारखंड की असुर जनजाति? जानें महिषासुर कनेक्शन

Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…

28 minutes ago