देश

Chhattisgarh: कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी पर समर्थकों ने जमकर काटा हंगामा; भूपेश बघेल ने दी ये चेतावनी

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद से यहां पर उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा है और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की है. तो दूसरी ओर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए करारा जवाब देने की चेतावनी दी है.

शनिवार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव को हिरासत में लिया है. मालूम हो कि बीते दिनों बलौदा बाजार में हिंसा होने के बाद से ही भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव की लगातार गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी. कांग्रेस विधायक पर आरोप है कि उन्होंने भीड़ को उकसाने का काम किया. इस मामले में विधायक देवेंद्र यादव से दो बार पूछताछ भी की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें-Kolkata: कोलकाता में इतने दिनों के लिए रैली-धरना प्रदर्शनों पर लगाई गई रोक; उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

सबूत के आधार पर की गई है गिरफ्तारी

एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि 10 जून को आगजनी की घटना हुई थी. इसी के बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी. इस दौरान कुछ सबूत मिले हैं. उसी आधार पर देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की गई है. इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 20 अगस्त तक के लिए जेल भेज दिया गया है.

उनकी गलतफहमी है

इस पूरे घटना क्रम को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुखयमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर हमला बोला है और कहा, “अगर प्रदेश के मुखिया को ये लगता है कि एक युवा विधायक को गिरफ्तार करके अपने 8 महीने के कलंकित कार्यकाल को ढंक लेंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है. सतनामी समाज के साथ हुए अन्याय को एक और अन्याय करके आप समाज को धोखा दे रहे हैं. पूरा प्रदेश, हम सब देवेंद्र यादव और सतनामी समाज के साथ खड़े हैं.” इसी के साथ ही भूपेश बघेल ने करारा जवाब देने की चेतावनी दी और कहा कि मुख्यमंत्री जी, छत्तीसगढ़, नागपुर और गुजरात से नहीं, यहीं से चलेगा.

पुलिस पर खड़े किए सवाल

विधायक देवेंद्र यादव के वकील हर्षवर्धन परगनिहा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि “मेरे मुवक्किल को गिरफ्तारी से पहले एफआईआर की कॉपी भी मुहैया नहीं कराई गई. राजनीतिक आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया है. कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव को सात दिन की रिमांड पर भेजा है. हमने पुलिस द्वारा चार्जशीट जल्द दाखिल करने की कोर्ट से अपील की है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

फ्रांस में बेकाबू हुआ विरोध प्रदर्शन: 8 लाख लोग सड़कों पर, 6 हजार गिरफ्तार, आखिर क्यों थम नहीं रहा गुस्सा?

France Protests: फ्रांस में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन…

14 minutes ago

मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! पहली जॉब के साथ खाते में क्रेडिट होंगे 15,000 रुपये, जानिए अप्लाई करने का तरीका

PM VBRY Scheme: केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' (PM-VBRY) के तहत पहली…

28 minutes ago

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

32 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

37 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

1 hour ago