देश

अब 25 मिनट में मेरठ से गाजियाबाद पहुंचाएगी भारत की ये सबसे तेज ट्रेन…बचेगा समय लेकिन जेब पर बढ़ेगा बोझ

Namo Bharat Train: दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर मेरठ के बीच रहने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. जो लोग रोजाना मेरठ से गाजियाबाद या इसके आस-पास के इलाकों का सफर करते हैं और आने-जाने में घंटों बर्बाद करते हैं, फिलहाल उनको बड़ी राहत मिली है.

दरअसल देश की सबसे तेज गति वाली ट्रेन नमो भारत आज से मेरठ में भी दौड़ने को तैयार हो गई है. इसके बाद पश्चिमी यूपी के लोगों को दिल्ली-एनसीआर का सफर काफी आसान हो जाएगा और वे पलक झपकते ही अपनी यात्रा पूरी कर लेंगे लेकिन जेब पर अतिरिक्त बोझ जरूर बढ़ जाएगा.

ये भी पढे़ं-Chhattisgarh: कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी पर समर्थकों ने जमकर काटा हंगामा; भूपेश बघेल ने दी ये चेतावनी

पीएम मोदी ने की थी पिछले साल शुरुआत

बता दें कि देश में नमो भारत ट्रेन पहले से ही दौड़ रही है. पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर में इसकी शुरुआत की थी. हालांकि उस समय ट्रेन का परिचालन साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक के लिए ही शुरू हुआ था. इसके बाद इस साल मार्च में नमो भारत ट्रेन का परिचालन दुहाई डिपो से मोदीनगर नॉर्थ तक के लिए शुरू किया गया. फिलहाल अब इसके दौड़ने का क्षेत्र बढ़ाया गया है और अब आज से ट्रेन का परिचालन मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ तक होगा.  गौरतलब है कि यह ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन तक जाएगी. फिलहाल इसकी शुरुआत अगले साल होने की उम्मीद है.

जानें क्या है स्पीड?

मालूम हो कि नमो भारत ट्रेन देश की पहली रीजनल रैपिड रेल प्रोजेक्ट भी है. इस ट्रेन में कुल 6 डिब्बे हैं, जिसमें से एक डिब्बा केवल महिलाओं के लिए, जबकि एक डिब्बा प्रीमियम क्लास के लिए रिजर्व रहता है. सामान्य डिब्बों में 72 और प्रीमियम डिब्बे में 62 सीटें हैं. नमो भारत ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है लेकिन अभी इसका परिचालन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किया जाएगा. बावजूद इसके यह भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन है.

जानें क्या है किराया?

अभी मेरठ से गाजियाबाद के लिए ट्रेन का किराया 45 रुपये से और बस का किराया 80 रुपये से शुरू हो रहा है. तो वहीं मेरठ साउथ से साहिबाबाद स्टेशन तक के लिए नमो भारत ट्रेन का किराया 110 रुपये से शुरू किया जा रहा है. प्रीमियम क्लास में सफर करने के लिए 220 रुपये चुकाने होंगे तो वहीं सामान्य श्रेणी के लिए किराया 110 रुपये रखा गया है, जबकि दो सबसे नजदीकी स्टेशन के लिए सामान्य किराया 30 रुपये और प्रीमियम किराया 60 रुपये रखा गया है. इस तरह से लोगों को जाम से झाम से मुक्ति मिलेगी और जल्द से जल्द लोग अपनी यात्रा तो पूरी कर सकेंगे लेकिन उनकी जेब पर अतिरिक्त खर्च का बोझ भी बढ़ेगा.

42 किलोमीटर का सफर तय होगा इतने मिनट में

आज की शुरुआत गाजियाबाद स्थित सहिबाबाद स्टेशन और मेरठ साउथ स्टेशन के बीच हो रही है. हालांकि नमो भारत ट्रेन आज से मेरठ और एनसीआर के गाजियाबाद तक के लिए शुरू हो रही है. यह ट्रेन 42 किलोमीटर की इस दूरी को सिर्फ 25 मिनट में तय करेगी. बता दें कि मेरठ साउथ से साहिबाबाद के बीच यह ट्रेन मोदीनगर नॉर्थ, मोदीनगर साउथ, मुरादनगर, दुहाई डिपो, दुहाई, गुलधर और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी जिससे बड़ी संख्या में लोगों को सुविधा मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

43 minutes ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

1 hour ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

2 hours ago