दुनिया

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने लंदन स्थित US Embassy का किया दौरा, मीडिया विशेषज्ञों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

Upendra Rai London Visit: पत्रकारिता की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने गुरुवार (28 मार्च) को लंदन स्थित अमेरिकी दूतावास का दौरा किया. जहां लंदन इंटरनेशनल मीडिया हब के दक्षिण एशिया मीडिया विशेषज्ञों और एंबेसी के अन्य अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

इस दौरान चेयरमैन उपेन्द्र राय को दूतावास के पूरे परिसर का भ्रमण कराया गया और वहां मौजूद ऐतिहासिक चीजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. दूतावास में बनी अमेरिकी संविधान की भित्तिचित्र वाली दीवार के बारे में भी बताया गया.

यूएस फॉरेन डिपार्टमेंट की स्पोक्सपर्सन से मुलाकात

उपेन्द्र राय लंदन इंटरनेशनल मीडिया हब भी पहुंचे, जहां उन्होंने फारसी मीडिया स्पेशलिस्ट अन्ना लेविन, हिंदी मीडिया स्पेशलिस्ट नीशा जेठवा से भी मुलाकात की. अमेरिकी विदेश विभाग में प्रवक्ता मार्गरेट मैकलाउड के साथ चेयरमैन उपेन्द्र राय की तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई. जिसमें क्षेत्रीय राजनीति, अमेरिका और भारत के बीच प्रगाढ़ होते रिश्तों के अलावा भारत में होने वाले चुनावों से संबंधित मुद्दे शामिल रहे.

इन सबके बाद मार्गरेट मैकलाउड भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय को लंदन स्थित अमेरिकी दूतावास की उस दीवार को दिखाने ले गईं, जिस पर ब्रिटेन के सभी राजदूतों के नाम लिखे हैं.

बता दें कि अमेरिका दुनिया के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देशों में से एक है..यह आबादी के लिहाज से दुनिया का तीसरा और क्षे​त्रफल के लिहाज से चौथा सबसे बड़ा देश है. अमेरिका साइंस-टेक्नोलॉजी, मिलिट्री-वेपंस के उत्पादन और निर्यात में अव्वल होने के साथ-साथ ही दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी भी है. यूएन जैसी वैश्विक संस्थाओं के हेडक्वार्टर अमेरिका में ही हैं.

यह भी पढ़िए: ग्लोबल अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म से सम्मानित किए गए भारत एक्सप्रेस के CMD और प्रधान संपादक उपेन्द्र राय

-भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में भीड़ बढ़ने से एक…

56 seconds ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

13 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

17 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

37 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

59 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago