साजिद खान, जयश्री गायकवाड़
Bigg boss- बिग बॉस 16 में एक मराठी एक्ट्रेस ने साजिद खान को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है. एक्ट्रेस जयश्री गायकवाड़ ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. वहीं जयश्री गायकवाड़ ने एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में उन्होंने अपनी कहानी सुनाई है.
साजिद खान इन दिनों बिग बॉस 16 में नजर आ रहे हैं. साजिद खान बिग बॉस में अपने करियर को नई उड़ान देने आए हैं. पर जब से वो बिग बॉस में गए हैं, तो उन्हें लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं अब जयश्री गायकवाड़ ने साजिद को लेकर बड़ी बात कही है.
वीडियो शेयर करते हुए जयश्री कहती हैं, ‘मैं मराठी और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग करती हूं. 8 साल पहले एक कास्टिंग डायरेक्टर मुझे एक पार्टी में लेकर गए थे. वहां पर मुझे साजिद खान से मिलाया. साजिद खान से मिलकर मैं बहुत खुश हुई. उन्होंंने मुझसे कहा कि कल आप ऑफिस में आ जाओ.
मैं एक फिल्म कर रहा हूं, तो शायद आपके लिए कुछ निकले. मैं गई. वो अकेले थे ऑफिस में. मुझे यहां वहां टच करने लगा. गंदे-गंदे कमेंट्स पास करने लगा. मुझे बोला तुम तो बहुत खूबसूरत हो. पर मैं तुझे काम क्यों दूं. मैंने बोला, इसके बदले क्या चाहतो हो सर. मैं एक्टिंग अच्छी करती हूं.’
‘उसने बोला एक्टिंग से काम नहीं चलता है. जो मैं बोलूंगा. जो मैं करूंगा. वो तुझे करना पड़ेगा. मुझे बहुत गुस्सा आया. ऐसा लगा कि उधर ही जाकर मर्डर करूं. मैं वहां से निकल आई.’
ये भी पढ़ें- Box Office: इस साल बॉक्स ऑफिस पर इन 10 फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई
MeToo कैंपन के दौरान कई एक्ट्रेसेज ने साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. इसके बाद साजिद खान का करियर एक बुरी स्थिति पर आ पहुंचा. बिग बॉस में एंट्री लेते वक्त साजिद ने कहा था कि उन्हें खुद को लेकर घमंड आ गया था. इसलिये उन्होंने कुछ फ्लॉप फिल्में बना डाली. एक तरफ साजिद ने बिग बॉस हाउस में कदम रखा. वहीं दूसरी ओर शर्लिन चोपड़ा और मंदाना करीमी समेत कई एक्ट्रेस ने उनका विरोध किया.
इन सभी एक्ट्रेसेज का कहना है कि जिस इंसान ने कई लड़कियों की जिंदगी खराब की है. उन्हें बिग बॉस में आने का कोई हक नहीं है.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…