Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

इस मराठी एक्ट्रेस ने साजिद खान पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कहा- ऑफिस में बुलाकर टच करने लगा

Bigg boss 16- साजिद खान इन दिनों बिग बॉस 16 में नजर आ रहे हैं. साजिद खान बिग बॉस में अपने करियर को नई उड़ान देने आए हैं. पर जब से वो बिग बॉस में गए हैं, उन्हें लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं.

Bigg boss

साजिद खान, जयश्री गायकवाड़

Bigg boss-  बिग बॉस 16 में एक मराठी एक्ट्रेस ने साजिद खान को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है. एक्ट्रेस जयश्री गायकवाड़ ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. वहीं जयश्री गायकवाड़ ने एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में उन्होंने अपनी कहानी सुनाई है.

साजिद खान पर लगा आरोप

साजिद खान इन दिनों बिग बॉस 16 में नजर आ रहे हैं. साजिद खान बिग बॉस में अपने करियर को नई उड़ान देने आए हैं. पर जब से वो बिग बॉस में गए हैं,  तो उन्हें लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं अब जयश्री गायकवाड़ ने साजिद को लेकर बड़ी बात कही है.

वीडियो शेयर करते हुए जयश्री कहती हैं, ‘मैं मराठी और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग करती हूं. 8 साल पहले एक कास्टिंग डायरेक्टर मुझे एक पार्टी में लेकर गए थे. वहां पर मुझे साजिद खान से मिलाया. साजिद खान से मिलकर मैं बहुत खुश हुई. उन्होंंने मुझसे कहा कि कल आप ऑफिस में आ जाओ.

मैं एक फिल्म कर रहा हूं, तो शायद आपके लिए कुछ निकले. मैं गई. वो अकेले थे ऑफिस में. मुझे यहां वहां टच करने लगा. गंदे-गंदे कमेंट्स पास करने लगा. मुझे बोला तुम तो बहुत खूबसूरत हो. पर मैं तुझे काम क्यों दूं. मैंने बोला, इसके बदले क्या चाहतो हो सर. मैं एक्टिंग अच्छी करती हूं.’

‘उसने बोला एक्टिंग से काम नहीं चलता है. जो मैं बोलूंगा. जो मैं करूंगा. वो तुझे करना पड़ेगा. मुझे बहुत गुस्सा आया. ऐसा लगा कि उधर ही जाकर मर्डर करूं. मैं वहां से निकल आई.’

ये भी पढ़ें- Box Office: इस साल बॉक्स ऑफिस पर इन 10 फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई

कई एक्ट्रेसेज ने किया है विरोध

MeToo कैंपन के दौरान कई एक्ट्रेसेज ने साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. इसके बाद साजिद खान का करियर एक बुरी स्थिति पर आ पहुंचा. बिग बॉस में एंट्री लेते वक्त साजिद ने कहा था कि उन्हें खुद को लेकर घमंड आ गया था. इसलिये उन्होंने कुछ फ्लॉप फिल्में बना डाली.  एक तरफ साजिद ने बिग बॉस हाउस में कदम रखा.  वहीं दूसरी ओर शर्लिन चोपड़ा और मंदाना करीमी समेत कई एक्ट्रेस ने उनका विरोध किया.

इन सभी एक्ट्रेसेज का कहना है कि जिस इंसान ने कई लड़कियों की जिंदगी खराब की है. उन्हें बिग बॉस में आने का कोई हक नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital