मनोरंजन

Tiger 3 Box Office Collection: सलमान की ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन गाड़े झंडे, ‘गदर 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

Tiger 3 box office collection day 1: दिवाली के अवसर पर सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. टाईगर सीरीज की इस फिल्म में कैटरीना कैफ एक बार फिर सलमान की हीरोईन बनी हैं. दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ‘टाइगर 3’ को अपने ओपनिंग डे पर दर्शकों का खूब प्यार मिला. बॉक्स ऑफिस पर ‘टाइगर 3’ की दिवाली शानदार रही. सलमान की ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही झंडा गाड़ दिया है और फिल्म ने ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आइए जानते हैं इसका कलेक्शन.

जासूसी फिल्म है ‘टाइगर 3’ 

यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘टाइगर 3’ दर्शकों को स्पाई यूनिवर्स की दुनिया में ले जाती है. फिल्म में इमरान हाशमी और शाहरुख खान भी हैं. दिवाली के दिन रिलीज होने का फायदा भी फिल्म को खूब मिला है. ज्यादातर शो हाउसफुल रहे. कुछ जगहों पर तो लोगों ने सिनेमाघरों के बाहर पटाखे भी फोड़े हैं. हलांकि 3 बजे के बाद वाले शोज में फिल्म ने थोड़ी कम कमाई की. इसकी वजह दिवाली पर शाम को होने वाली पूजा रही.

पहले दिन की इतनी कमाई

लंबे समय से सलमान को टाइगर और कैटरीना कैफ को जोया के किरदार में देखने के लिए फैंस काफी बेसब्र थे. फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई के आंकड़ों पर गौर करें तो ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के पहले दिन 44.5 करोड़ की कमाई की है.

तोड़ा ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड 

फिल्म की इस कमाई ने सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘गदर 2’ की रिलीज की पहले दिन की कमाई 40.10 करोड़ रुपये रही थी. वहं ओपनिंग डे पर ‘पठान’ ने देशभर ने 57 करोड़ रुपये तो ‘जवान’ की सभी भाषाओं से कमाई 75 करोड़ रुपये रही. ऐसे में ‘टाइगर 3’ की पहले दिन की कमाई इन दोनों फिल्मों से कम रही. हालांकि, ‘टाइगर 3’ के को लेकर उम्मीद है कि फिल्म की कमाई में आज सोमवार को और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: Rashmika Mandanna ‘Deep Fake’ video: रश्मिका डीपफेक मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

बता दें कि ‘टाइगर 3’ फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं. वहीं फिल्म का बजट 300 करोड़ से भी अधिक होने की सूचना है. फिल्म में जो सबसे खास है वह यह है कि इसमें इमरान हाशमी नेगेटिव रोल में नजर आए हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

4 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

4 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

5 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

5 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

6 hours ago