Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rashmika Mandanna ‘Deep Fake’ video: रश्मिका डीपफेक मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के ‘डीपफेक’ वीडियो मामले में पुलिस ने लिया बड़ा फैसला, जानें अब क्या होगा? कुछ दिन पहले एक्ट्रेस का एक फेक वीडियो वायरल हुआ था, जिससे हर तरफ हड़कंप मच गया…

कुछ दिन पहले एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. एक्ट्रेस के ‘डीपफेक’ वीडियो के मामले में कई सेलिब्रिटीज ने भी आवाज उठाई. खुद रश्मिका ने कहा था, ‘ये सब बहुत भयानक है…’ एक्ट्रेस के ‘डीपफेक’ मामले में अब पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है. डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.

डीपफेक वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक डीपफेक वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है. फिलहाल हर तरफ रश्मिका के डीपफेक वीडियो की चर्चा हो रही है. अब यह देखना अहम होगा कि इस मामले में पुलिस जांच में क्या निकलकर सामने आता है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: पति नील भट्ट के साथ खराब बिहेवियर को लेकर ऐश्वर्या शर्मा पर बरसे सलमान खान! बोले- ऐ चल तू चल….

वीडियो में एक्ट्रेस की फोटो के साथ छेड़छाड़

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, वीडियो में एक्ट्रेस की फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है. आयोग ने पुलिस से 17 नवंबर तक एफआईआर की कॉपी, आरोपियों का विवरण और संबंधित मामले में की गई कार्रवाई का विवरण मांगा है. संयोग से, रश्मिका मंदाना के फर्जी वीडियो मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस फिलहाल इस मामले में आगे की जांच कर रही है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया के जरिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: कंटेस्टेंट्स के लिए खतरे की घंटी? एल्विश यादव के दोस्त की घर में होगी एंट्री!

रश्मिका मंदाना का फर्जी वीडियो

एक्ट्रेस का फर्जी वीडियो डीपफेक सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया गया है. डीपफेक एक प्रकार का सिंथेटिक मीडिया है. इसमें एक व्यक्ति के शरीर का इस्तेमाल दूसरे व्यक्ति की फोटो को एडिट करने के लिए किया जाता है. रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘एनिमल’ के जरिए फैन्स से रूबरू होंगी. फिल्म में एक्ट्रेस के साथ एक्टर रणबीर कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital