मनोरंजन

Tunisha Sharma: सलमान खान की फिल्म के लिए आया था तुनिशा शर्मा को ऑफर, इस वजह से मां ने कर दिया था इनकार

Tunisha Sharma:  एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा का आज जन्मदिन है. एक्ट्रेस अगर इस दुनिया में होती, तो अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट करतीं. तुनिशा तो चली गईं लेकिन पीछे छोड़ गई हैं अपनी बेबस मां, वो मां जिसे अब तुनिशा की यादों का सहारा है. अपनी बेटी के जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस की मां ने बताया कि सलमान खान की फिल्म को करने से इंकार क्यों किया था? चलिए जानते हैं.

उसके बिना ही सही लेकिन केक जरूर काटूंगी..

बर्थडे पर क्या बोलूं मैं.. इस बार मुझे उसे सरप्राइज पार्टी देनी थी. मेरी बेटी इस साल 21 साल की होती. मैंने सोचा था कि एक थीम केक रेडी कर लेकर जाऊंगी, वहां उसके फ्रेंड्स को बुलवाऊंगी. मैंने इस महीने के शुरूआत से ही उसके बर्थडे सरप्राइज की प्लानिंग शुरू कर दी थी. बहुत ज्यादा ग्रैंड नहीं करना था. मेरी इकलौती बेटी है, मुझे तो उसका बर्थडे सेलिब्रेट करना ही है.लेकिन अब खैर, बर्थडे को लेकर उसका  एक्साइटमेंट हमेशा बना रहता था. इस बार भी मैं चंडीगढ़ में केक काटूंगी और उसके बिना उसका जन्मदिन मनाऊंगी. उसकी बेस्ट फ्रेंड रितिका से ही केक बनवाऊंगी.

पहली फिल्म सलमान के साथ हुई थी ऑफर

सच कहूं, मैं मुंबई में दो लोगों को ही जानती थी. एक फैमिली फ्रेंड सलूजा जी जो इंडस्ट्री से ही हैं और दूसरा पवन, जिसे मैं अपना मुंह बोला भाई मानती हूं. सलूजा जी ने कहा कि तुनिशा का पहले पोर्टफोलियो बनाओ. मैंने बच्चों वाला पोर्टफोलियो बनाकर मुंबई के बहुत से प्रोडक्शन हाउस में भेज दिया था. इसी बीच साजिद नाडियाडवाला के ऑफिस भी उसे भेजा था. वहां पर वो सलमान खान की एक फिल्म के लिए लॉक भी हो गई थी, जिसमें बच्चे के बाल नहीं होते हैं. मैंने उस फिल्म को इसलिए मना कर दिया था, क्योंकि मैं तुनिशा के बाल नहीं कटवाना चाहती थी.मैं ये सब डिसकशन चंडीगढ़ में रहते हुए कर रही थी.

 

 

2011 में तुनिशा ने पापा को खोया था

मेरे पति की डेथ 2011 में हुई थी. उन्हें लीवर सिरॉसिस हो गया था. उस वक्त तुनिशा 9 साल की थी. तुनिशा मुझसे ज्यादा अपने पापा के करीब थी. ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता था, जब उसके पापा आए और उनके साथ न सोई हो. उसे नींद में भी पापा चाहिए थे. उसको पापा के बिना नींद नहीं आती थी. उनके जाने के बाद गुमसुम सी हो गई थी. 2014 में तो फिर हम मुंबई आ गई थे. फिर, वो दिन प्रति दिन बिजी होती गई.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

15 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

38 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

49 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago