vicky katrina
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने हाल ही में एक प्रोजेक्ट पर पत्नी कैटरीना कैफ के साथ काम करने के बारे में बात की. दोनों ने अब तक कभी स्क्रीन शेयर नहीं की है. अपने फ्यूचर के बारे में बात करते हुए, विक्की ने कहा कि वह कैटरीना के साथ काम करना पसंद करेंगे. हालांकि यह स्वाभाविक रूप से होना चाहिए.
रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की ने कहा कि वह उन्हें एक साथ एक फिल्म में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं और वे सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘हम खुद को एक साथ फिल्म में देखना पसंद करेंगे, लेकिन यह स्वाभाविक रूप से और सही कारणों से होना चाहिए, सिर्फ इसलिए नहीं कि हम एक साथ हैं और हमें एक साथ फिल्म में देखने को लेकर एक्साइटे है.’
उन्होंने यह भी कहा, “मुझे लगता है, जब आप रियल से फिट बैठते हैं, तो यह एक आइडियल आर्टिस्ट है और तभी ऐसा होना चाहिए। मेरा मानना है कि यह जल्द ही होगा. मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही होगा.”
ये भी पढ़ें: आधी रात को टी-सीरीज ऑफिस में पहुंचे Shah Rukh Khan, गणपति उत्सव में हुए शामिल
वहीं बात करें विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की तो उनकी फैमिली ड्रामा ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ शुक्रवार, 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. यह विजय कृष्ण आचार्य के जरिए निर्देशित और यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित है. इससे पहले विक्की फैमिली ड्रामा ‘जरा हटके जरा बचके’ में सारा अली खान के साथ दिखाई दिए थे.
विक्की और कैटरीना बॉलीवुड के सबसे फेमस जोड़ों में से एक हैं जिन्हें कभी किसी फिल्म में एक साथ नहीं देखा गया है. काफी समय से दोनों के डेटिंग की अफवाह थी, लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी डेटिंग को रिवील नहीं किया था. डेटिंग करने के बाद, उन्होंने दिसंबर 2021 में राजस्थान में शादी के बंधन में बंधने गए थे. दिसंबर में उनकी शादी के दो साल पूरे हो जाएंगे.
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित विक्की कौशल और कैटरीना को लेकर खबर है की दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं. दावा किया जा रहा है कि कटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं और इसलिए कई ईवेंट्स में विक्की कौशल अकेले ही शिरकत कर रहे हैं. लेकिन अभी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…