देश

India-Canada Tensions: “अभी जांच चल रही, अगर भारत पर लगे आरोप सच साबित हुए तो…” कनाडा के रक्षा मंत्री ने कह दी बड़ी बात

India-Canada Relations: खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या के बाद से भारत और कनाडा के बीच तनाव अपने चरम है. इस बीच कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर के सुर बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं. रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के साथ हमारे रिश्ते महत्वपूर्ण हैं. उनका देश भारत-प्रशांत रणनीतियां जैसी साझेदारियों को आगे बढ़ाता है. दरअसल ग्लोबल न्यूज की तरफ से आयोजित द वेस्ट ब्लॉक पर एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि निज्जर हत्याकांड में जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक कनाडा उनके साथ साझेदारियों को आगे बढ़ाता रहेगा. भारत के साथ हमारे संबंध महत्तवपूर्ण हैं.

बिल ब्लेयर के इंटरव्यू के बाद ग्लोबल न्यूज ने कहा कि, “कानून और अपने नागरिकों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है. इसके साथ ही जब तक की हम पूरी जांच को नहीं कर लेते और सच्चाई का पता नहीं लगा लेते. तब हम भारत के साथ संबंध आगे बढ़ाते रहेंगे.”

‘तो यह चिंता की बात होगी’

ग्लोबल न्यूज के मुताबिक, कनाडा के रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि- अगर आरोप सच साबित होते हैं तो कनाडाई धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या से हमारी संप्रभुता का उल्लंघन सबित होगा, जो कनाडा के लिए एक बहुत बड़ी चिंता की बात होगी. वहीं दूसरी तरफ कनाडा पीएम ट्रूडो की पार्टी के सांसद चंद्र आर्य ने उनकी सरकार पर ही सवाल उठा दिया है. उन्होंने खालिस्तानी चरमपंथियों के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए अपनी ही सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि चरमपंथियों की तरफ से लगातार मिल धमकियों से कनाडाई-हिंदू डर के माहौल में हैं.

यह भी पढ़ें-   “वो दिन दूर नहीं जब संसद में किसी मुसलमान की मॉब लिंचिंग होगी”, असदुद्दीन ओवैसी का BJP पर बड़ा हमला

खतरों को लेकर बार-बार उठाया मुद्दा

बता दें कि सांसद चंद्र आर्य कई बार हिंदू कनाडाई लोगों के सामने आने वाले खतरों का मुद्दा बार-बार उठाया है. उन्होंने समुदाय से शांत र सतर्क रहने का आग्रह किया है. उनकी यह प्रतिक्रिया चरमपंथियों के तरफ से हिंदू लोगों को मिल रही धमकियों के बाद से आई है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

46 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

46 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

47 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

57 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

57 minutes ago