Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

5वें दिन ‘अयलान’ ने दी ‘कैप्टन मिलर’ को मात, शिवकार्तिकेय की साई-फाई फिल्म ने कर डाली धांसू कमाई, जानें कैसी है फिल्म

Ayalaan vs Captain Miller: पहले दिन से लेकर चौथे दिन तक के कारोबार में ‘कैप्टन मिलर’ का जलवा था. लेकिन पांचवें दिन की कमाई में ‘अयलान’ ने ‘कैप्टन मिलर’ को मात दे दी है.

Ayalaan vs Captain Miller

अयलान VS कप्तान मिलर

Ayalaan vs Captain Miller: सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ की कई फिल्में धमाल रही है. दरअसल, 12 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’, तेजा सज्जा की ‘हनुमान’, विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की ‘मैरी क्रिसमस’ से लेकर धनुष की ‘कैप्टन मिलर’ तक ने पर्दे पर दस्तक दी. इन फिल्मों की भीड़ के बीच ‘गुंटूर कारम’ और ‘हनुमान’ जबरदस्त परफॉर्म कर रही हैं. इसी बीच धनुष की ‘कैप्टन मिलर’ और शिवकार्तिकेयन की ‘अयलान’ को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए यहां जानते हैं ‘कैप्टन मिलर’ और ‘अयलान’ ने रिलीज के 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार किया है.

‘अयलान’ ने कितनी की 5वें दिन की कमाई

शिवकार्तिकेयन स्टारर की साई-फाई फिल्म ‘अयलान’ एक साइंस फिक्शन फिल्म हैं जो एलियन पर आधारित है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो चुकी है. रिलीज के पहले दिन से ही इस फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. कई फिल्मों से टक्कर होने के बावजूद ‘अयलान’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘अयलान’ ने रिलीज के पहले दिन 3.45 करोड़ का कारोबार किया था.

इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 4.85 करोड़ कमाए और तीसरे दिन ‘अयलान’ की कमाई में 16.49 फीसदी का उछाल आया और इसने 5.65 करोड़ का कलेक्शन किया. ‘अयलान’ ने चौथे दिन 6.7 करोड़ का कारोबार किया हैं. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 5वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. ‘अयलान’ ने रिलीज के 5वें दिन 6.60 करोड़ का कारोबार किया है.

‘कैप्टन मिलर’ की 5वें दिन कितनी हुई कमाई

धनुष स्टारर की फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ ने रिलीज के पहले दिन 8.7 करोड़ कमाए तो वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई 7.45 करोड़ रही. तीसरे दिन ‘कैप्टन मिलर’ ने 7.8 करोड़ का कलेक्शन किया और चौथे दिन धनुष की फिल्म ने 6.62 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 5वें दिन की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ गए है. फिल्म ने 5वें दिन 4.50 करोड़ की कमाई की है. हालांकि टोटल कलेक्शन के मामले में ‘कैप्टन मिलर’ का कलेक्शन अब भी ‘अयलान’ से ज्यादा है. जहां ‘कैप्टन मिलर’ का कुल कलेक्शन 35.07 करोड़ रुपये है तो वहीं ‘अयलान’ ने अब तक कुल 27.25 करोड़ का कारोबार किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

‘अयलान’ ने दी ‘कैप्टन मिलर’ को मात

धनुष की ‘कैप्टन मिलर’ और शिवकार्तिकेयन की ‘अयलान’ में जबरदस्त कंप्टीशन देखने को मिल रहा है. जहां कैप्टन मिलर बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की रेस में पहले दिन से ‘अयलान’ से आगे दौड़ रही थी तो अब वहीं अयलान ने पांचवें दिन बाजी पलट दी है. बता दें कि अयलान एक साई-फाई फिल्म है जिसमें एलियन के साथ मिलकर शिवकार्तिकेय बुराई के खिलाफ जंग लड़ते हैं. प्रशांत नील द्वारा इस फिल्म को डायरेक्ट किया गया है. वहीं, दर्शक फिल्म को काफी पसंद भी कर रहे हैं लेकिन, अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा से ज्यादा कलेक्शन कर पाती है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital